4.4 C
Munich

Vinod Kambli latest health update: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली के दोस्त और दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदलुकर उनकी मदद के लिए आगे आए हैं.

Must read


होमखेलक्रिकेट

कैसी है अब विनोद कांबली की तबीयत, मदद की मुहिम में शामिल हुए सचिन

Last Updated:

Vinod Kambli latest health update: पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की हालत दिनों-दिन खराब होती जा रही है. कांबली अस्पताल में भर्ती हैं. इसी बीच उनके बचपन के दोस्त सचिन तेंदुलकर भी मदद की मुहिम में शामिल हो गए हैं. सचिन के अलावा और भी अन्य पूर्व क्रिकेटर्स विनोद कांबली की मदद के लिए आगे आए हैं.

Zoom

विनोद कांबली हालत में नहीं हो रहा है सुधार

नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं. हालांकि, उनके हालत में सुधार के संकेतों के बावजूद उनकी रिकवरी अभी अधूरी है. इसी बीच भारतीय क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर उनके करीबी दोस्तों द्वारा बनाए गए एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल हो गए हैं. इस ग्रुप का उद्देश्य कांबली को आर्थिक और भावनात्मक सहारा देना है.

कांबली के पुराने दोस्त मार्कस कूटो ने इसकी पहल की जिसमें अब कई पूर्व क्रिकेटरों जुड़ गए हैं. ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ से बात करते हुए कूटो ने इस सपोर्ट सिस्टम और कांबली की मौजूदा हालत के बारे में विस्तार से जानकारी भी दी. उन्होंने बताया कि एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसमें शामिल सदस्य उन्हें आर्थिक रूप से मदद भी कर रहे हैं.

विनोद कांबली की याददाश्त हो गई है कमजोर

कूटो ने आगे बताया कि कांबली की याददाश्त अच्छी नहीं है, लेकिन पिछले छह महीनों में यह और ज्यादा खराब भी नहीं हुई है. उन्हें बहुत कुछ याद नहीं रहता, लेकिन जब कभी कोई बात उनके दिमाग में आ जाती है तो वे याद कर लेते हैं वरना उनके लिए काफी मुश्किल हो जाती है. कांबली की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है. हालांकि उनके चलने-फिरने में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन डॉक्टरों ने भविष्य की जटिलताओं को लेकर चेतावनी दी है.

कूटो ने खुलासा किया कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने शराब छोड़ दी है, लेकिन अन्य चिंताएं बरकरार हैं. डॉक्टर कह रहे हैं कि अगला चरण ब्रेन स्ट्रोक हो सकता है. उन्होंने शराब पीना बंद कर दिया है, लेकिन कभी-कभी जब वे नीचे जाते हैं तो वहां से गुजरने वालों से सिगरेट मांग लेते हैं. वे ऑटो ड्राइवरों से सिगरेट मांगते हैं और ड्राइवर यह सोचकर खुशी-खुशी दे देते हैं कि वे विनोद कांबली की मदद कर रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं पता कि वे कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं.

पहले ज्यादा बेहतर होते जा रहे हैं कांबली

इन चुनौतियों के बावजूद कुछ अच्छे संकेत भी मिले हैं. कांबली अब अधिक आराम से चल पा रहे हैं और उन्होंने थोड़ा-बहुत पेशेवर काम भी शुरू कर दिया है, जिसमें हाल ही में एक विज्ञापन की शूटिंग शामिल है. वे अपना अधिकांश समय घर पर परिवार के साथ बिताते हैं और कभी-कभी ठाणे के केयर सेंटर्स भी जाते हैं, जबकि नियमित मेडिकल चेकअप उनके रूटीन का अहम हिस्सा बना हुआ है.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article