4.2 C
Munich

Vrishabh Rashifal 16 April | Today Vrishabh Rashifal | Vrishabh Daily Horoscope | वृषभ राशिफल आज का |

Must read


Last Updated:

Vrishabh Rashifal 23 April 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए 23 अप्रैल का दिन आर्थिक रूप से लाभकारी रहने वाला है. रुका हुआ पैसा मिलने के संकेत हैं और निवेश से भविष्य में फायदा हो सकता है. नौकरी और बिजनेस में नए प्रयोग सफलता दिला सकते हैं. हालांकि लव लाइफ में थोड़ी परेशानी आ सकती है, इसलिए वाणी पर संयम जरूरी है. सेहत का ध्यान रखें और यात्रा टालें. भगवान विष्णु की पूजा व विशेष उपाय करने से दिन और बेहतर हो सकता है.

Vrishabh Rashifal 23 April 2026: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 23 अप्रैल का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष सौगात लेकर आया है. वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और पुनर्वसु नक्षत्र के साथ धृति योग का दुर्लभ संयोग आपके आर्थिक पक्ष को मजबूती प्रदान करने वाला है. जहाँ एक ओर बिजनेस में नए आइडियाज सफलता की इबारत लिखेंगे, वहीं लव लाइफ में वाणी पर संयम रखना आज की सबसे बड़ी जरूरत होगी. आइए, काशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय से जानते हैं वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा गुरुवार का पूरा दिन.

आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य: रुका हुआ धन वापस मिलने के संकेत
ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय के अनुसार, वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से मजबूत और अत्यंत मंगलकारी रहने वाला है. आज आपको आपका लंबे वक्त से रुका यानी अटका हुआ पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है. आज आपको अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल यानी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. सेहत के प्रति की गई छोटी सी भी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है, इसलिए खान-पान और दिनचर्या का विशेष ध्यान रखें. आज घर में मेहमानों के आगमन से वातावरण खुशनुमा रहेगा, लेकिन यदि आप किसी लंबी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टालना ही बेहतर होगा.

बिजनेस और करियर: नए प्रयोगों से खुलेगा तरक्की का रास्ता
जो जातक व्यापार से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन बेहतरीन परिणाम देने वाला साबित होगा. व्यवसायिक दृष्टिकोण से की गई छोटी यात्राएं भविष्य में बड़ा मुनाफा दिला सकती हैं. आज का दिन अपने नए और रचनात्मक आइडियाज को धरातल पर उतारने के लिए सबसे उपयुक्त है. नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो आज आप ऑफिस में मानसिक शांति के साथ अपना काम पूरा कर पाएंगे. ध्यान रहे कि कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठ अधिकारियों या बॉस की बातों को अनसुना न करें, उनकी सलाह आपके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है.

निवेश की सलाह: भविष्य के लिए करें संचय
निवेश के नजरिए से भी आज का दिन सकारात्मक है. यदि आप अपनी जमा पूंजी को सही दिशा में लगाना चाहते हैं, तो सोने (Gold) या किसी अन्य कीमती धातु में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. आज किया गया यह निवेश भविष्य में आपको शानदार रिटर्न दे सकता है.

लव लाइफ और वैवाहिक जीवन: वाणी पर रखें नियंत्रण
वृषभ राशि वालों के लिए आज प्रेम संबंधों में थोड़ी चुनौतियां आ सकती हैं. सितारों की स्थिति संकेत दे रही है कि आज आपकी बातों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है, इसलिए पार्टनर के साथ संवाद करते समय अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें. रिश्तों में कड़वाहट से बचने के लिए शाम को पार्टनर के साथ डिनर पर जाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है. विवाहित जातकों के जीवन में भी छोटी-मोटी खटपट की आशंका है. जीवनसाथी को पर्याप्त समय दें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें, इससे आपसी समझ बढ़ेगी.

आज के उपाय और शुभ फल
आज आपका शुभ रंग केशरिया और शुभ अंक 5 है. अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक सुदृढ़ करने और दिन को भाग्यशाली बनाने के लिए आज भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें.
विशेष उपाय: गुरुवार के दिन केले की जड़ में गुड़ और हल्दी चढ़ाना अत्यंत शुभ फलदायी रहेगा. साथ ही, सुबह स्नान के पश्चात भगवान भाष्कर (सूर्य देव) को अर्घ्य देना न भूलें.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article