14.8 C
Munich

West Bengal Chunav Results 2026 LIVE | Bengal Vidhan Sabha Chunav Parinaam | ‘सतर्क रहें और नजर रखें’, मतगणना से पहले CM ममता बनर्जी ने किया आगाह

Must read


होमताजा खबरदेश

‘सतर्क रहें और नजर रखें’, मतगणना से पहले ममता बोलीं- CCTV कैमरे बंद किए जा रहे

Last Updated:

West Bengal Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल की जनता ने अपनी पसंद ईवीएम में कैद कर दी है. इलेक्‍ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का पिटारा खुलने के कुछ घंटों के बाद तय हो जाएगा कि भद्रजनों के भद्रलोक के सिंहासन पर कौन…और पढ़ें

Zoom

West Bengal Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में आज वोटों की गिनती होगी.

West Bengal Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में हाल ही में संपन्न दो चरणों के विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना सोमवार 4 मई 2026 की सुबह 8 बजे से शुरू होगी. राज्य भर में इस बार 77 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जाएगी. हालांकि, सभी 294 सीटों के परिणाम एक साथ घोषित नहीं होंगे, क्योंकि दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट पर पुनर्मतदान के कारण वहां की मतगणना बाद में होगी. Election Commission of India (ईसीआई) ने शनिवार को फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में सभी 285 मतदान केंद्रों पर 21 मई को पुनर्मतदान कराने का फैसला लिया है. इस सीट के नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे. ऐसे में सोमवार को 294 में से 293 सीटों की ही मतगणना होगी. इस बार मतगणना प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए ईसीआई ने कई अहम बदलाव किए हैं. सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मतगणना केंद्रों की संख्या घटाकर 77 कर दी गई है, जबकि 2021 में यह संख्या 108 और 2016 में 90 थी. पहले इसे 87 तक सीमित करने की योजना थी, लेकिन अंततः इसे और घटाकर 77 किया गया.

मतगणना केंद्रों पर अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. प्रत्येक केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है. सबसे अंदरूनी परत यानी मतगणना कक्ष में केवल केंद्रीय सशस्त्र बलों के जवान तैनात रहेंगे. दूसरी परत, जो मतगणना केंद्र परिसर के भीतर लेकिन कक्ष के बाहर होगी, वहां राज्य पुलिस और केंद्रीय बलों की संयुक्त तैनाती रहेगी. वहीं तीसरी और बाहरी परत की जिम्मेदारी कोलकाता पुलिस और पश्चिम बंगाल पुलिस के पास होगी. मतगणना केंद्रों में प्रवेश के लिए भी कड़े नियम लागू किए गए हैं. अधिकृत चुनाव अधिकारियों, कर्मचारियों, राजनीतिक दलों के एजेंटों और उम्मीदवारों को तीन चरणों की पहचान सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा. पहले दो चरणों में पहचान पत्र की मैनुअल जांच की जाएगी, जबकि तीसरे चरण में क्यूआर कोड के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा.

मोबाइल फोन पर सख्‍त प्रतिबंध

इसके अलावा मतगणना कक्ष के भीतर मोबाइल फोन ले जाने पर भी सख्त पाबंदी लगाई गई है. केवल मतगणना पर्यवेक्षकों और रिटर्निंग अधिकारियों को ही मोबाइल फोन साथ रखने की अनुमति होगी. यह कदम मतगणना प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है. ईसीआई ने मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए अतिरिक्त पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की है. 4 मई के लिए 165 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया है, जो पहले से मौजूद पर्यवेक्षकों की सहायता करेंगे. साथ ही, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई है.

चुनाव आयोग का क्‍या कहना?

आयोग का कहना है कि इन सभी उपायों का उद्देश्य मतगणना प्रक्रिया को सुरक्षित, शांतिपूर्ण, भयमुक्त और पारदर्शी बनाना है. इसके साथ ही, 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए एहतियातन केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) की 700 कंपनियों को राज्य में अगले आदेश तक तैनात रखा गया है. इस बार की मतगणना प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है, ताकि नतीजों की घोषणा निष्पक्ष और बिना किसी व्यवधान के की जा सके.

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Results 2026 LIVE: मतगणना पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराई जाएगी – पश्चिम बंगाल सीईसी

बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम लाइव: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने रविवार को विस्तृत तैयारियों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मतगणना पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराई जाएगी. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी. सीईसी अग्रवाल ने बताया, ‘राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 293 सीटों की मतगणना एक साथ की जाएगी, जबकि फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव 21 तारीख को होना है. मतगणना के लिए पूरे राज्य में कुल 77 केंद्र बनाए गए हैं. इनमें 35 केंद्र जिला मुख्यालयों में और 42 उप-मंडल मुख्यालयों में स्थित हैं.’ उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकतम गिनती केंद्र जिला स्तर पर ही स्थापित किए जाते हैं, लेकिन जहां आवश्यक बुनियादी ढांचा उपलब्ध नहीं होता, वहां उप-मंडल स्तर पर भी केंद्र बनाए जाते हैं. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया की निगरानी के लिए कुल 533 पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं. इनमें 293 मतगणना पर्यवेक्षक, 163 अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक और 77 पुलिस पर्यवेक्षक शामिल हैं. सभी अधिकारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि गिनती के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना न रहे.

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Results 2026 LIVE: डराना शैतान का काम है, अभिषेक बनर्जी यह जानते हैं – बीजेपी नेता निसिथ प्रमाणिक

बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम लाइव: कूच बिहार (पश्चिम बंगाल) में विधानसभा चुनाव के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. माथाभांगा से भाजपा उम्मीदवार निसिथ प्रमाणिक ने तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि डराना शैतान का काम है और यह काम अभिषेक बनर्जी अच्छी तरह जानते हैं. उन्होंने केंद्रीय बलों की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जहां भी हिंसा या विद्रोह की स्थिति बनी, वहां केंद्रीय बलों ने हालात को काबू में किया. प्रमाणिक के मुताबिक इस बार राज्य में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए, जिसका श्रेय केंद्रीय बलों को जाता है. उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय बलों पर सवाल उठाना संविधान पर सवाल उठाने जैसा है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में टीएमसी की स्थिति कमजोर है और उसकी विदाई तय है.

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Results 2026 LIVE: ममता बनर्जी के विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों जवानों की तैनाती

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम LIVE: कोलकाता के भवानीपुर में मतगणना केंद्र को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है, जहां कड़ी सुरक्षा के बीच 4 मई की सुबह से वोटों की गिनती शुरू होने वाली है. सीएम ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच मुकाबले का फैसला इसी केंद्र से सामने आएगा. शखावत गर्ल्स कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम में EVM मशीनें 5 स्तरीय सुरक्षा घेरे में रखी गई हैं. इलाके में केंद्रीय बल (CAPF), रिजर्व फोर्स और कोलकाता पुलिस के सैकड़ों जवान तैनात हैं. बिना वैध पहचान पत्र किसी को भी परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है. इससे पहले इसी केंद्र पर बीजेपी ने टीएमसी की वैन से कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए धरना दिया था, जिससे देर रात तक सियासी हलचल बनी रही.

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Results 2026 LIVE: रिजल्‍ट से पहले बंगाल में कयामत की रात, भाजपा नेताओं के ठिकानों पर छापे

West Bengal Vidhan Sabha Chunav Results 2026 LIVE: पश्चिम बंगाल में मतगणना से ठीक पहले सियासी माहौल गरमा गया है. भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्थ चटर्जी द्वारा दी गई सूची के आधार पर पुलिस आधी रात को भाजपा नेताओं के घरों पर छापेमारी कर रही है. उन्‍होंने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर आरोप लगाया कि बिधाननगर सिटी पुलिस की टीम, जिसमें डीसी (नॉर्थ) असीम खान और एसीपी (बिजपुर) सौम्यनंद सरकार शामिल हैं, भाजपा नेताओं राजू साहनी, अजीत सिंह समेत अन्य के घरों पर कार्रवाई कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने और उन्हें मतगणना में शामिल होने से रोकने के लिए उठाया जा रहा है. भाजपा नेता ने इसे अस्वीकार्य दबाव की राजनीति बताते हुए Election Commission of India और CEO West Bengal से हस्तक्षेप की मांग की है. उन्होंने चुनाव आयोग से मामले की जांच कर पुलिस कार्रवाई पर रोक लगाने की अपील की है. इस घटनाक्रम के बाद राज्य में मतगणना से पहले तनाव बढ़ गया है, जबकि प्रशासन की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.

West Bengal Chunav Results 2026 LIVE: सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं, स्‍ट्रॉन्‍ग रूम के आसपास वाहनों की आवाजाही हो रही है – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्‍ट लाइव: टीएमसी चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने मतगणना से पहले संभावित अनियमितताओं को लेकर सतर्क रहने की अपील की है. अपने एक्स पोस्ट में उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य के विभिन्न इलाकों (हुगली के सेरामपुर, नादिया के कृष्णानगर, बर्दवान के आउसग्राम और कोलकाता के खुदीराम अनीशुल केंद्र) में योजनाबद्ध तरीके से लोड शेडिंग की जा रही है. उन्होंने दावा किया कि इस दौरान सीसीटीवी कैमरे बंद किए जा रहे हैं और स्ट्रॉन्ग रूम के पास वाहनों की आवाजाही हो रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से रातभर जागकर निगरानी रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने और सीसीटीवी फुटेज की मांग करने को कहा. बनर्जी ने आरोप लगाया कि ये सब भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है.

West Bengal Chunav Results 2026 LIVE: VVPAT पर्ची मिलने से हड़कंप

पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्‍ट लाइव: नॉर्थ 24 परगना में विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना से एक दिन पहले कथित तौर पर वीवीपैट पर्चियां मिलने से सियासी हलचल तेज हो गई है. जानकारी के अनुसार, Noapara Assembly Constituency के बूथ नंबर 29 की वीवीपैट स्लिप्स Subhashnagar इलाके में फेंकी हुई मिलीं. घटना की सूचना मिलते ही सीपीआई(एम) उम्मीदवार Gargi Chatterjee और पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. इस सीट पर तृणमूल कांग्रेस के Trinankur Bhattacharjee और भाजपा के Arjun Singh भी चुनाव मैदान में हैं. मतगणना से पहले सामने आई इस घटना ने चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

West Bengal Chunav Results 2026 LIVE: फाल्‍टा सीट पर इस वजह से दोबारा कराया जाएगा मतदान

पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्‍ट लाइव: चुनाव आयोग के एक आधिकारिक बयान में कहा कि पश्चिम बंगाल की 144-फाल्टा विधानसभा सीट पर 29 अप्रैल को कई पोलिंग बूथों पर वोटिंग के दौरान चुनावी नियमों के गंभीर उल्लंघन और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को नुकसान पहुंचाने के मामलों को देखते हुए, आयोग यह निर्देश देता है कि सभी 285 पोलिंग बूथों (सहायक पोलिंग बूथों सहित) पर दोबारा वोटिंग कराई जाए. यह दोबारा वोटिंग 21 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगी. दोबारा वोटिंग के बाद, इस सीट पर वोटों की गिनती 24 मई को होगी.

West Bengal Chunav Results 2026 LIVE: बंगाल में आज 294 नहीं 293 सीटों के आएंगे परिणाम

पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्‍ट लाइव: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में सीआरपीएफ ने लिखा, ‘मतगणना के दिन की पूर्व संध्या पर सीआरपीएफ के डीजी जीपी सिंह ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के इंतजामों का जायजा लेने के लिए मतगणना केंद्र का दौरा किया. एक शांतिपूर्ण और पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए उन्होंने चुनाव अधिकारियों, सीएपीएफ और राज्य पुलिस के साथ समन्वय को और मजबूत किया.’ पश्चिम बंगाल की 294 सीटों पर दो चरणों में मतदान हुआ था. पहले चरण में 152 सीटों पर चुनाव हुए थे और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोट डाले गए थे. अब 4 मई को वोटों की गिनती की जाएगी और चुनाव के नतीजे सामने आ जाएंगे. हालांकि, फाल्टा विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों पर फिर से चुनाव कराए जाएंगे. इस संबध में चुनाव आयोग की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए. यह आदेश 29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान चुनावी नियमों के गंभीर उल्लंघन पाए जाने के बाद दिया गया.

West Bengal Chunav Results 2026 LIVE: बंगाल में मतगणना से पहले एक्शन में सीआरपीएफ, डीजी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पश्चिम बंगाल चुनाव रिजल्‍ट लाइव: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक जीपी सिंह ने रविवार को मतगणना केंद्र का दौरा कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने मतगणना केंद्र पर तैनात सुरक्षा बलों की व्यवस्था, प्रवेश-निकास बिंदुओं, निगरानी तंत्र और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हो. इस दौरान चुनाव अधिकारियों, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और राज्य पुलिस के साथ समन्वय को और मजबूत करने पर भी चर्चा हुई.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article