Last Updated:
Who is Navnita Gautam: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम दमदार खेल का प्रदर्शन कर रही है. टीम ने अबतक खेले गए अपने पांच में से चार मैचों में जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है. इसी बीच आरसीबी की सपोर्ट स्टाफ में एक महिला सदस्य अचानक सुर्खियों में आ गईं हैं.
आरसीबी की फिजियो टीम की सदस्य हैं नवनीता गौतम
नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम 19वें सीजन में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. बल्लेबाजी हो या फिर गेंदबाजी हर विभाग में आरसीबी के खिलाड़ियों का दबदबा दिख रहा है, लेकिन इसी बीच अब टीम की सपोर्ट स्टाफ में शामिल एक महिला सदस्य अचानक चर्चा में आ गई हैं. आरसीबी के सपोर्ट स्टाफ के इस महिला सदस्य का नाम नवनीता गौतम है. वह आरसीबी की फिजियथेरिपिस्ट टीम की हिस्सा हैं. हाल ही में उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वह विराट कोहली का मसाज कर रही हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन नवनीता गौतम.
कौन आरसीबी सपोर्ट स्टाफ की सदस्य नवनीता?
नवनीता गौतम भारतीय मूल की कनैडियाई नागरिक हैं. उन्होंने कनाडा के बैंकूवर से फिजियोथेरेपी में डिग्री हासिल की हैं. आरसीबी से पहले नवनीता कनाडा के ग्लोबल टी20 लीग में टोरंटो नेशनल टीम के साथ काम कर चुकी हैं. इसके उन्होंने एशिया और यूरोप के कुछ गोल्फ टूर में भी अपनी सेवाएं दी हैं. साथ ही उन्होंने एशिया कप में भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम के साथ भी काम किया है.
नवनीता गौतम साल 2020 में आरसीबी की साथ जुड़ी थीं और वह आईपीएल में किसी भी टीम के साथ जुड़ने पहली महिला सपोर्ट स्टाफ की सदस्य हैं. वह आईपीएल की पहली महिला मसाज थेरेपिस्ट भी हैं. मेंस टीम के अलावा नवनीता ने वूमेंस प्रीमिर लीग में भी आरसीबी के खिलाड़ियों को फिट रहने में मदद की है.
मेंस टीम के साथ काम करने को लेकर बोलीं नवनीता
मेंस क्रिकेट टीम के साथ किसी महिला सपोर्ट स्टाफ का होना काफी असमान्य बात है. दुनिया भर में गिनी-चुनी टीम ही होगी जिसमें महिला सपोर्ट स्टाफ देखने को मिलता है. उन्हीं में से नवनीता भी एक हैं. ऐसे में जब उनसे मेंस टीम के साथ काम करने को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा कि टीम में जितने भी 20 या 22 पुरुष हैं वो मेरे भाई की तरह. जब तक आपके काम सहजता रहती है तब तक जेंडर जैसी चीजें मायने नहीं रखती है.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें


