4 C
Munich

Yash Raj Punja real story: यूएई में पैदा हुआ हिंदू क्रिकेटर, द्रविड़ की एकेडमी में चमका, कौन हैं 6 फीट 5 इंच लंबे स्पिनर यश राज पुंजा

Must read


होमखेलक्रिकेट

यूएई में पैदा हुए, द्रविड़ की एकेडमी में चमके, कौन हैं 6.5 फीट लंबे यश पुंजा

Last Updated:

Who is Yash Raj Punja: आईपीएल यानी युवा टैलेंट की तलाश. हर सीजन में नए प्लेयर्स आकर अपना हुनर दिखाते हैं. और क्रिकेट के इस सबसे बड़े मंच पर छा जाते हैं. कर्नाटक के लेग स्पिनर यश राज पुंजा ने आईपीएल 2026 के अपने डेब्यू मैच में भले ही सिर्फ एक विकेट लिया हो, लेकिन अपने नाम का हल्ला पूरी क्रिकेट बिरादरी में कर दिया. राजस्थान रॉयल्स के लिए रविवार की शाम कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 17 साल के पुंजा के बारे में अगर आप भी जानना चाहते हैं तो इस कहानी में बने रहिए.

Zoom

यश राज पुंजा का आईपीएल में धमाकेदार डेब्यू

नई दिल्ली: क्रिकेट की कुछ कहानियां ऐसी होती है, जो एक पूरी जनरेशन के लिए मिसाल बन जाती है. यूएई से बेंगलुरु और फिर बेंगलुरु से आईपीएल में आकर अपने पहले ही मैच में छाने की ये स्टोरी यश राज पुंजा की है. 6 फीट पांच इंच लंबे पतले-दुबले यश राज ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि वह आईपीएल खेलेंगे. प्रिंस यादव, प्रफुल्ल हिंगे, अशोक शर्मा के बाद अब एक और उभरते सितारे ने अपने नाम की रौशनी से टूर्नामेंट को चमका दिया. 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे यश राज पुंजा को 19 अप्रैल की शाम डेब्यू का मौका मिला. कोलकाता नाइटराइडराइडर्स के खिलाफ उन्होंने चार ओवरों में सिर्फ 25 रन देकर रमनदीप सिंह का बड़ा विकेट लिया. विकेट भले ही एक लिया, लेकिन उन्हें लंबी रेस का घोड़ा माना जा रहा है.

भाई थे यूएई के इंटरनेशनल क्रिकेटर
यश राज पुंजा के माता-पिता नहीं चाहते थे कि उनका बेटा प्रोफेशनल क्रिकेटर बने. क्योंकि यश के भाई योधिन पुंजा, जो यूएई अंडर-19 टीम के कप्तान थे, उन्हें चोट के कारण क्रिकेट छोड़ना पड़ा था. मगर यश राज की जिद्द के आगे उनके माता-पिता भी पसीज ही गए. यहां बताना जरूरी हो जाता है कि यश राज के भाई योधिन संयुक्त अरब अमीरात के सबसे कम उम्र के पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने 2015 में 16 साल और 206 दिन की उम्र में डेब्यू किया था.

यश राज पुंजा का धमाकेदार डेब्यू

अबुधाबी में जन्म, पेसर से बने स्पिनर
26 जून, 2006 को पैदा हुए यश राज पुंजा का क्रिकेट सफर अनोखा रहा है. उनका जन्म अबु धाबी में हुआ और उन्होंने वहीं से ट्रेनिंग भी शुरू की. शुरुआत में वे सीम गेंदबाज थे, लेकिन अपने बड़े भाई योधिन पुंजा की सलाह पर उन्होंने लेग-स्पिन गेंदबाजी अपना ली. यह बदलाव निर्णायक साबित हुआ और यश राज को एक ऐसे लंबे लेग-स्पिनर के रूप में निखारा, जिनकी बाउंस और वैरिएशन आज अच्छे-अच्छे बल्लेबाजों को परेशान कर रही है.

यश राज पुंजा का आईपीएल में धमाकेदार डेब्यू

राहुल द्रविड़ की एकेडमी में ट्रेनिंग
यश राज पुंजा ने साल 2023 में क्रिकेट को गंभीरता से लिया और यूएई छोड़कर भारत आ बसे. बेंगलुरु स्थित राहुल द्रविड़ की एकेडमी में ट्रेनिंग शुरू की. दो साल की मेहनत 2025 में हुए महाराजा टी-20 ट्रॉफी में देखने को मिली, जहां उन्होंने 10 मैच में 7.45 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए और दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बनकर आईपीएल स्काउट्स का ध्यान खींचा. इसके बाद यश राज को बतौर नेट बॉलर चुना गया और 2026 में कॉन्ट्रैक्ट मिल गया.

लंबी रेस के घोड़े माने जा रहे
कंट्रोल लेग-ब्रेक और गूगली दोनों तरह की गेंदबाजी करने की क्षमता को देखते हुए यश राज पुंजा को एक होनहार खिलाड़ी के रूप में देखा जाता है, जिनमें भविष्य में अपार संभावनाएं हैं.

About the Author

authorimg

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article