15 C
Munich

अगर वैभव सूर्यवंशी सम्मान चाहिए तो..विवादित बयान देने वाले संजय मांजरेकर ने 15 साल के बच्चे तक को नहीं छोड़ा

Must read


होमखेलक्रिकेट

अगर वैभव सूर्यवंशी सम्मान चाहिए तो..संजय मांजरेकर ने दी क्या सलाह

Last Updated:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर को उनके विवादित बयानों के लिए जाना जाता है. रवींद्र जडेजा पर बयान देकर माफी मांग चुके इस पूर्व ओपनर ने वैभव सूर्यवंशी को खास सलाह दी है. उन्होंने कहा टी20 आपको पैसा और नाम दिलाता है तो टेस्ट क्रिकेट सम्मान देते है. अगर हमारे जैसे आलोचक से सम्मान पाना है तो टेस्ट में अच्छा करना होगा.

Zoom

अगर वैभव सूर्यवंशी सम्मान चाहिए तो..संजय मांजरेकर ने दी क्या सलाह

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने धमाकेदार बल्लेबाजी की है. उन्होंने अब तक लगभग हर टीम के गेंदबाजों को चौके छक्के लगाए हैं. 15 साल के इस युवा तूफानी बल्लेबाज को भारतीय टीम की तरफ से डेब्यू दिए जाने की मांग हो रही है. पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने इसे लेकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा वैभव सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन फिलहाल यह तैयारी सिर्फ टी20 तक सीमित है. मांजरेकर ने आईपीएल 2026 में उनकी शानदार बल्लेबाजी का जिक्र किया. कहा कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह जैसे वर्ल्ड क्लास गेंदबाजों के खिलाफ बेखौफ क्रिकेट खेला लेकिन साथ ही उन्हें “सम्मान” का सबक भी दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले साल अपने आईपीएल डेब्यू सीजन में ऐतिहासिक शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया था. इसके बाद घरेलू क्रिकेट और अंडर-19 स्तर पर भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें इस साल की शुरुआत में अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में रिकॉर्ड 175 रन शामिल हैं. आईपीएल 2026 में उन्होंने 10 मैचों में 404 रन बनाए, वो भी 237.64 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ. इन प्रदर्शन के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें आईपीएल के बाद राष्ट्रीय टीम में जल्दी शामिल कर सकता है.

उन्होंने स्पोर्टस्टार के इनसाइट एज पॉडकास्ट पर कहा, “आईपीएल को भारतीय टी20 टीम में जगह बनाने के प्लेटफॉर्म के तौर पर देखें और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी उनकी परफॉर्मेंस पर नजर रखें. उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाफ शतक लगाया है, तो मुझे लगता है कि काफी कुछ कर दिखाया है. अगर कोई इस मंच पर ऐसा प्रदर्शन कर रहा है, तो वह तैयार है.”

उन्होंने माना कि भारत के पास पहले से ही शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल जैसे कई ओपनर हैं और ऐसे में सूर्यवंशी का जगह बनाना आसान नहीं होगा. “वह शायद तैयार हैं, लेकिन क्या बाकी लोग रास्ता देने के लिए तैयार हैं? क्योंकि भारत में ओपनिंग स्लॉट के लिए बड़ी भीड़ है,”

‘अगर सूर्यवंशी को सम्मान चाहिए…’

उन्होंने कहा, “हाल के सालों में लगातार टी20 बल्लेबाजों को देखें, सूर्यवंशी लेग साइड में रहते हैं और मिडल स्टंप की गेंद को पॉइंट के जरिए मारते हैं. क्योंकि वह जगह बनाते हैं. टेस्ट क्रिकेट में सलाह है कि गेंद के करीब जाएं. इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया या दक्षिण अफ्रीका में दूर रहकर रन नहीं मिलेंगे. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा मशहूर और अमीर बने, तो टी20 बल्लेबाजी उसके लिए है. अगर आप चाहते हैं कि उसे हमारे जैसे आलोचकों से सम्मान मिले, तो उसे गेंद की लाइन के करीब जाना होगा.”

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article