10.4 C
Munich

इसको बोलो बाल कटाए जाकर…बल्ला मांगने पहुंचे थे सिराज, जसप्रीत बुमराह ने ले लिए जमकर मजे

Must read


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार 20 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एकतरफा मुकाबला खेला गया. शुरुआत में मुंबई की टीम मुश्किल में दिख रही थी लेकिन तिलक वर्मा की सेंचुरी ने मामला पलट दिया. मैच के बाद मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह मस्ती करते नजर आए.

Zoom

मोहम्मद सिराज की जसप्रीत बुमराह ने लगा दी क्लास

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में मुंबई इंडियन की टीम को चार हार के बाद जीत मिली. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में भी हालत खराब हो चुकी थी लेकिन एक खिलाड़ी ने पासा पलट दिया. 44 रन पर तीन विकेट गिर चुके थे ऐसे में तिलक वर्मा ने मैदान पर कदम रखा. उन्होंने धीमी शुरुआत की लेकिन बाद में जाकर ऐसा गियर बदला कि मैच का नक्शा ही पलट दिया. तिलक ने शतक जमाया और स्कोर 5 विकेट पर 199 रन पर पहुंचाया. गुजरात की टीम को 100 रन पर समेट मुंबई ने 99 रन से मैच जीता. मुकाबले के बाद तिलक वर्मा के साथ मस्ती के पल का वीडियो सामने आया है.

मैच के बाद मोहम्मद सिराज ने सोमवार रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच हुए मुकाबले के बाद अपने भारत के साथी जसप्रीत बुमराह के साथ एक मजेदार पल साझा किया. मैच के बाद सिराज ने फिल्म धुरंधर की वायरल लाइन का इस्तेमाल करते हुए बुमराह को चिढ़ाया: “घर की याद नहीं आई तुझे, जसी?”



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article