18.5 C
Munich

गाजीपुर के कटारिया गांव में बवाल के बाद 30 अप्रैल तक धारा 163 लागू, जुलूस और प्रदर्शन पर रोक

Must read


Last Updated:

Akhilesh Yadav News: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर योगी सरकार और सूबे की कानून व्यवस्था पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि गाजीपुर में जिन लोगों ने हमारी पार्टी के नेताओं पर हमला किया, उनके पास असलहे भी थे.

Zoom

अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर योगी सरकार पर बोला हमला.

लखनऊः गाजीपुर में समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन पर हुए पथराव को लेकर मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर सूबे की कानून व्यवस्था पर हमला बोला है. अखिलेश यादव ने कहा, ‘गाजीपुर में हमारे लोगों के साथ बहुत गलत हुआ और सब सरकार के इशारे पर हुआ और वहां कानूनी धाराएं लगाई जा रही हैं कि वहां कोई पहुंच नहीं पाए. जब बीजेपी वाले खुद कुछ नहीं कर पा रहे हैं तो दूसरों के पीछे खड़े होकर काम कर रहे. कल हमारा एक प्रतिनिधिमंडल फिर से गाजीपुर जायेगा, जिसकी अध्यक्षता राम आसरे विश्वकर्मा और महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर करेंगी और पीड़ित परिवार की 5 लाख रूपए की आर्थिक मदद करेंगे.’

गाजीपुर के करंडा क्षेत्र के कटारिया गांव में हाल ही में हुए बवाल के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए पूरे इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू कर दी है. स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कई तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है.

गाजीपुर मामले को लेकर अखिलेश यादव का बयान, पीड़ित परिवार को 5 लाख की मदद की घोषणा
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने गाजीपुर में पीड़ित परिवार से जुड़े मामले पर बयान देते हुए सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और आर्थिक मदद के तौर पर सहायता देने का भी निर्णय लिया गया है.

गाजीपुर जाने से पहले बनारस एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने रोका, हिरासत में लिया गया
गाजीपुर जाने की कोशिश कर रहे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने वाराणसी एयरपोर्ट पर रोक लिया. जानकारी के अनुसार, कई प्रमुख नेताओं को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है.

प्रतापगढ़ की घटना पर बोले अखिलेश यादव
इसके अलावा अखिलेश यादव ने कहा, ‘जो लोग पत्थर चला रहे थे हमारे लोगों के ऊपर, उनके पास असलहे भी थे और सब पर गंभीर मुकदमे दर्ज हैं. लेकिन सरकार के लोगों ने हमारे लोगों पर ही मुकदमे दर्ज किए और जिन्होंने पत्थर चलाए, उन पर मुकदमा नहीं हुआ. आखिरकार सरकार असली पत्थरबाजों को क्यों बचा रही है?’ वहीं हरदोई के बाद प्रतापगढ़ में युवती के साथ हुई दरिंदगी की घटना को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि लगातार यूपी में जबसे बीजेपी की सरकार बनी है, तब से महिलाओं और बेटियों पर इस तरह की घटनाएं बढ़ी हैं और ये इसलिए हो रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री यहां रुकते नहीं और दूसरे मंत्री भी चले जाते हैं.

किसानों पर क्या बोले अखिलेश यादव?
वहीं किसानों को लेकर अपने ऐलान पर टिप्पणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि हमने किसानों के लिए सबसे बड़ा फैसला लिया है कि समाजवादी पार्टी सरकार बनने पर गन्ना किसानों का भुगतान 24 घंटे भीतर होगा और उसके लिए एक फंड भी बनाया जाएगा. इसी तरह का काम हम बुनकर समाज के लिए करेंगे. हमने अपनी सरकार में भी काम किया था बिजली देकर और शिल्पग्राम बनाया.

About the Author

authorimg

Prashant RaiChief Sub Editor

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article