Last Updated:
राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन इंडियन प्रीमियर लीग में डेब्यू किया था. 14 साल की उम्र में टूर्नामेंट उतरते ही रिकॉर्ड बना डाला. अब एक साल पूरा करने के बाद भी उनके साथ विरोधी टीम और अपने साथी खिलाड़ी मस्ती मजा करते रहते हैं. लखनऊ के अर्शिन कुलकर्णी के साथ पिछले साल उनका वीडियो वायरल हुआ था. इस बार भी वो वैभव के साथ मस्ती करते दिखे.
वैभव सूर्यंवंशी और अर्शिन कुलकर्णी का वीडियो वायरल
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी भले ही मैदान पर कितने ही लंबे लंबे छक्के लगाते हों लेकिन हैं तो बच्चे. उनकी खिंचाई करने का मौका कोई सीनियर नहीं छोड़ता. पिछले सीजन में भी हमने देखा था कि लखनऊ सुपर जायंट्स के अर्शिन कुलकर्णी ने उनके कितना तंग किया था. बल्ले को लेकर वैभव को सताते हुए वीडियो पिछले सीजन वायरल हुआ था. इस बार भी जब अर्शिन मिले तो उनकी रैगिंग करने से नहीं चूके. इस बार तो वैभव को ऐसे पकड़कर खींचा कि उनको बोलना पड़ा कपड़े फट जाएंगे.
आईपीएल 2026 में आज शाम राजस्थान रॉयल्स की टीम का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से होना है. दोनों की टक्कर से पहले जब अर्शिन कुलकर्णी की मुलाकात वैभव सूर्यवंशी से हुई तो वो उनके साथ मस्ती करने का मौका नहीं चूके. मिलकर बातें की और हंसी मजाक किया जब दोनों अपने अपने खेमे में जाने लगे तो अर्शिन ने हर बार की तरह वैभव का गाल खींचने की कोशिश की. वो भागे लेकिन पकड़े गए. जबरदस्ती गाल खींचने की कोशिश में वो राजस्थान के ओपनर के कपड़े को खींचने लगे. इस पर वैभव ने कहा अरे कपड़े फट जाएंगे भाई.


