Last Updated:
AB de Villiers and Danielle Swart love story: एबी डिविलियर्स और डेनियल की पहली मुलाकात 2007 में हुई थी. एबी अपनी मां के साथ एक फार्म हाउस में लंच पर गए थे, जो डेनियल के माता-पिता का था. वहां उन्होंने पहली बार डेनियल को देखा. एक इंटरव्यू में इस दिग्गज ने बताया था कि डेनियल को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था. उस दिन लंच के बाद एबी को मां की मदद से डेनियल का नंबर मिला और उनकी बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ.
एबी डिविलियर्स ने डेनियल स्वार्ट को ताजमहल के सामने प्रपोज किया था.
नई दिल्ली. एबी डीविलियर्स दुनिया के सबसे बेहतरीन और विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. 14 साल के शानदार करियर के बाद उन्होंने 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्कों से गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाने वाले एबी डिविलियर्स पर्सनल लाइफ को लेकर कम ही सुर्खियों में रहे. हालांकि, उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. अपनी हमसफर डेनियल स्वार्ट को डिविलियर्स पहली ही नजर में दिल दे बैठे थे. अपनी ऑटोबायोग्राफी में डिविलियर्स ने बताया कि वह बहुत शर्मीले किस्म के इंसान हैं, इसी वजह से वह डेनियल से नंबर मांगने में भी झिझक रहे थे. अपनी मां की मदद से उन्हें डेनियल का नंबर मिला और फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. चलिए जानते हैं इस दिग्गज की लव स्टोरी…
डेनियल से पहली मुलाकात
बात साल 2007 की है. दक्षिण अफ्रीका के एक आलीशान फार्म हाउस में एक पार्टी चल रही थी. एबी डिविलियर्स वहां अपनी मां के साथ मौजूद थे, लेकिन उनका ध्यान वहां की रौनक में नहीं, बल्कि एक चेहरे पर टिक गया. वह चेहरा था डेनियल स्वार्ट का. फार्महाउस डेनियल के पिता का ही था. एबी उस समय अपनी पहचान छिपाकर एक साधारण इंसान की तरह उनसे मिलना चाहते थे. मजेदार बात यह भी है कि डेनियल को उस वक्त क्रिकेट में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी और उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनके सामने खड़ा शख्स आने वाले समय में दुनिया का सबसे महान बल्लेबाज बनने वाला है.
View this post on Instagram


