18.8 C
Munich

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इतने मैचों से बाहर हो गए लुंगी एनगिडी, वापसी पर आया अपडेट

Must read


होमखेलक्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, इतने मैचों से बाहर हो गए लुंगी एनगिडी

Last Updated:

lungi ngidi inury update in hindi: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर लुंगी एनगिडी की मैदान पर वापसी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. पंजाब किंग्स के खिलाफ गंभीर रूप से चोटिल हुए एनगिडी दिल्ली के अगले दो आईपीएल मैच नहीं खेल पाएंगे. यानी वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे.

Zoom

कम से कम दो मैच नहीं खेल पाएंगे लुंगी एनगिडी.

नई दिल्ली. पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में कैच लेते वक्त चोटिल हुए दिल्ली कैपिटल्स के स्टार पेसर लुंगी एनगिडी को लेकर बड़ा अपडेट आया है. वह आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए कम से कम आगामी दो मुकाबले नहीं खेल पाएंगे. बीते शनिवार (25 अप्रैल) दिल्ली और पंजाब किंग्स के मैच में वह एक गंभीर चोट का शिकार हो गए थे, जिसके बाद मैदान पर एम्बुलेंस को बुलाना पड़ा और उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया. चोटिल होने के अगले दिन एनगिडी ने अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट देते हुए बताया कि वह अब ठीक हैं.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक साउथ अफ्रीका का यह स्टार टीम के अगले दो मुकाबले खेलने के लिए उपलब्ध नहीं हो होगा. इस खबर की पुष्टि करते हुए क्रिकबज ने बताया कि एनगिडी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होने वाले मैच और 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले मैच में नहीं खेल पाएंगे. रिपोर्ट में बताया गया कि आईसीसी के नियमों के मुताबिक, अगर किसी खिलाड़ी को कन्कशन (सिर की चोट के कारण बेहोशी या चक्कर आना) की समस्या होती है, तो उसे कम से कम 7 दिन तक खेल से दूर रहना पड़ता है. भले ही आईपीएल के नियमों में यह साफ-साफ न लिखा हो, लेकिन एनगिडी को इसी नियम के तहत आराम करने को कहा गया है.

कैसे चोटिल हुए एनगिडी?
अरुण जेटली स्टेडियम में मैच की दूसरी पारी के दौरान एनगिडी एक कैच पकड़ने की कोशिश कर रहे थे. पीछे की ओर भागते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वह बहुत ही अजीब तरीके से गिर पड़े. गिरते समय उनका सिर जमीन से जोर से टकराया और वह मैदान पर ही लेटे रह गए. गिरने के बाद एनगिडी कई मिनटों तक मैदान पर बिना किसी हलचल के पड़े रहे. यह देखकर खिलाड़ी और दर्शक काफी घबरा गए. इसके बाद मेडिकल टीम तुरंत मैदान के अंदर पहुंची और उनकी जांच शुरू की. यह चोट काफी गंभीर नजर आ रही थी, जिससे पूरे स्टेडियम में चिंता का माहौल बन गया था. मौके की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम ने उनके लिए तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और अस्पातल ले जाना का फैसला किया. उनकी जगह विप्रज निगम कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर खेले.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article