Last Updated:
Babar Azam clean bowled on Shaheen Afridi one year son: बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के बेटे अलियार के बीच एक दिल छू लेने वाला पल वायरल हो रहा है. नन्हे अलियार ने अपने पिता के अंदाज में गेंदबाजी की, जिस पर बाबर ने मजाक में खुद को एलबीडब्ल्यू आउट घोषित कर सबका दिल जीत लिया. एक तरफ बाबर की यह सादगी चर्चा में है, तो दूसरी तरफ उनका बल्ला भी आग उगल रहा है. उन्होंने 9 मैचों में 80.83 की औसत से 485 रन बना लिए हैं.
शाहीन अफरीदी के बेटे ने बाबर आजम को आउट कर दिया.
नई दिल्ली. क्रिकेट के मैदान पर जब बाबर आजम और शाहीन अफरीदी जैसे दिग्गज आमने-सामने होते हैं, तो फैंस को एक कड़े मुकाबले की उम्मीद होती है.लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग के 11वें सीजन के एक हालिया मुकाबले के बाद कुछ ऐसा हुआ, जिसने न केवल स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का, बल्कि सोशल मीडिया पर लाखों क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. मुकाबला खत्म होने के बाद प्रतिद्वंद्विता किनारे हो गई और मैदान पर ‘मासूमियत’ और ‘खेल भावना’ का एक ऐसा संगम दिखा, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है.
पीएसएल 11 के एक हाई-वोल्टेज मैच के बाद, जिसमें बाबर आजम की पेशावर जाल्मी और शाहीन अफरीदी की टीम आमने-सामने थीं, शाहीन अफरीदी का परिवार भी मैदान पर मौजूद था. आकर्षण का केंद्र बने शाहीन के नन्हे बेटे, अलियार अफरीदी. मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से मिल रहे थे, तब बाबर आजम ने अलियार के साथ एक बेहद प्यारा और मजाकिया पल साझा किया. नन्हे अलियार ने अपने पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए मैदान पर बाबर आजम को गेंदबाजी करने की कोशिश की. अलियार का गेंदबाजी एक्शन बिल्कुल अपने पिता शाहीन जैसा था, जिसे देखकर वहां मौजूद हर कोई मुस्कुरा उठा. लेकिन महफिल तो बाबर आजम ने लूटी. जैसे ही नन्हे अलियार ने गेंद फेंकी, बाबर ने मजाक में खुद को ‘LBW’ आउट घोषित कर दिया.
शाहीन अफरीदी के बेटे ने बाबर आजम को आउट कर दिया.
VIDEO OF THE DAY…!!!!


