Last Updated:
उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अब वक्त नजदीक आता जा रहा है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी समाजवादी पार्टी से सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत जल्द फाइनल करना चाहती है. इसके लिए प्रियंका गांधी को सबसे आगे किया गया है. इस बार के शीतकालीन सत्र के बीच दोनों ही दल बैठकर आपस में डील फाइनल करेंगे.
सपा के साथ सीट शेयरिंग पर बात करेंगी प्रियंका गांधी.
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच इंडिया गठबंधन के तहत सीट शेयरिंग का मामला जल्द फाइनल हो सकता है. कांग्रेस पार्टी ने सपा को चर्चा के लिए संभावित सीट की सूची तैयार कर ली है. बताया जा रहा है कि दोनों ही दलों के बीच आने वाले शीतकालीन सत्र के दौरान चर्चा हो सकती है. कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि सपा के साथ गठबंधन लगभग तय है. दोनों पार्टियों के नेता दिसंबर के पहले हफ्ते में चर्चा कर सकते हैं. इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सीधे तौर पर अखिलेश यादव से बात करेंगी.
सीट को लेकर किसी तरह की खटास न हो
लाइव हिन्दुस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के रणनीतिकारों का कहना है कि वरिष्ठ नेताओं के बीत बातचीत और सीट की संख्या तय होने के बाद दोनों पार्टियों के साथ सीट के हिसाब से चर्चा करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी नहीं चाहती की सीटों की संख्या को लेकर समाजवादी पार्टी के साथ मौजूदा रिश्ते में किसी तरह की खटास पैदा हो.
2017 के मुकाबले ज्यादा सीट चाहता है कांग्रेस का एक गुट
बता दें कि कांग्रेस पार्टी के भीतर एक गुट ऐसा है, जो शुरू से मांग कर रहा है गठबंधन में 2017 के मुकाबले इस बार अधिक सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए. वहीं सपा की दलील यह है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन बहुत बेहतर नहीं रहा है तो ज्यादा सीटों पर कांग्रेस के लड़ने से भारी नुकसान हो सकता है.
About the Author
Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
