न मिल रही कैंसिलेशन की जानकारी, ना बात करने को है कोई तैयार, स्‍पाइसजेट के मुसाफिरों के बीच मचा हाहाकार

Date:


होमताजा खबरदेश

स्‍पाइसजेट: न मिल रही जानकारी, ना कर रहा कोई बात, मुसाफिरों के बीच मचा हाहाकार

Last Updated:

SpiceJet Flight Cancellations: स्‍पाइसजेट और उसके मुसाफिरों की दिक्‍कतें लगातार कम होने का नाम नहीं ले रही है. कैंसिलेशन के दौर के बीच पैसेंजर्स की सबसे बड़ी नाराजगी यह है कि उन्‍हें समय पर कोई जानकारी नहीं मिल रही है. एयरपोर्ट पर एयरलाइन स्‍टाफ उनके साथ बदसलूकी से भी नहीं हिचक रहे हैं.

Zoom

स्‍पाइस जेट के पैसेंजर इन दिनों दोहरी मार झेलने के लिए मजबूर हैं.

SpiceJet Crisis & Passengers frustration: एयर ट्रैवल के लिए स्‍पाइसजेट की टिकट बुक कराने वाले मुसाफिरों की परेशानी घटने की बजाय लगातार बढ़ती जा रही है. पैसेंजर्स का दावा है कि न ही उन्‍हें समय पर फ्लाइट कैंसिलेशन की जानकारी दी जा रही है, ना ही एयरपोर्ट पर उनसे कोई भी एयरलाइन स्‍टाफ सीधे मुंह बात करने के लिए तैयार है. हालात यहां तक खराब हो चुके हैं कि एयरलाइन स्‍टाफ अब पैसेंजर्स से बदजुबानी और बदसलूखी करने से भी नहीं हिचकिचा रहे हैं.

इतना ही नहीं, फ्लाइट कैंसिलेशन की स्थिति में पैसेंजर्स को उन्‍हीं के हाल पर छोड़ दिया जा रहा है. ऐसा लगता है कि एयरपोर्ट पर उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं बचा है. वहीं, स्‍पाइस जेट के इंफार्मेशन सिस्‍टम को लेकर पैसेंजर्स का दावा है कि उन्‍हें खुद एयरलाइंस की वेबसाइट पर जाकर फ्लाइट स्‍टेटस चेक करना पड़ रहा है. वहां भी उन्‍हें समय पर उनकी फ्लाइट को लेकर सही अपडेट नहीं मिल पा रहा है. कस्‍टमर सपोर्ट से संपर्क करने और रिफंड हासिल करने में भी उन्‍हें खासी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ रहा है.

कैंसिल फ्लाइट की जानकारी खुद खोजनी पड़ी
मार्केटिंग प्रोफेशनल सिमरन जुनेजा ने सोशल मीडिया पर अपना फ्लाइट एक्‍सपीरियंस साझा करते हुए बताया कि दिवाली पर घर जाने के लिए स्‍पाइसजेट की फ्लाइट बुक की थी. उन्हें फ्लाइट कैंसिल होने की कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली. न ही उन्‍हें फ्लाइट कैंसिल होने का कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला और न ही बाद में कोई फॉलो-अप कम्युनिकेशन हुआ. उन्होंने बताया कि उनकी जानकारी में एक और पैसेंजर भी इसी फ्लाइट से सफर करने वाला था, लेकिन उसे भी कैंसिलेशन के बारे में पता नहीं था और वह फ्लाइट पकड़ने के लिए एयरपोर्ट पहुंच गया था.

कस्टमर सपोर्ट से भी नहीं मिली सही जानकारी
सिमरन जुनेजा ने बताया कि एयरलाइन के ऑटोमेटेड कस्टमर सपोर्ट से भी उन्हें कोई स्‍पष्‍ट जानकारी नहीं मिली. उन्होंने बताया कि चैट बॉट ने उन्हें एक लिंक पर भेजा गया, लेकिन वहां भी फ्लाइट को लेकर कोई डिटेल उपलब्ध नहीं थी. उनका आरोप है कि कैंसिल की गई फ्लाइट्स को लिस्ट से हटा दिया गया था, जिससे यह पता लगाना भी मुश्किल हो गया कि आखिर फ्लाइट के साथ क्या हुआ. इसके बाद जुनेजा ने स्‍पाइसजेट की वेबसाइट पर फ्लाइट नंबर सर्च करके खुद कैंसिलेशन की जानकारी हासिल की. बाद में बुकिंग प्लेटफॉर्म से संपर्क करने पर उन्हें रिफंड मिल गया.

दुबई एयरपोर्ट ने रोकी थी चेक-इन सर्विस
स्‍पाइसजेट की मुश्किलें पहले से ही बढ़ी हुई हैं. 12 नवंबर को दुबई एयरपोर्ट ने एयरलाइन की चेक-इन सर्विस सस्पेंड कर दी थी. यह कार्रवाई ग्राउंड हैंडलर के करीब 14 मिलियन दिरहम यानी लगभग 35.8 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान को लेकर की गई थी. इसके बाद डीजीसीए ने 17 नवंबर को स्‍पाइसजेट को शो-कॉज नोटिस जारी किया था. रेगुलेटर ने कैंसिलेशन, फ्लाइट में देरी, पैसेंजर फैसिलिटेशन, ग्राउंडेड एयरक्राफ्ट और पेंडिंग पेमेंट समेत 8 मामलों में एयरलाइंस से जवाब मांगा था.

5500 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है एयरलाइंस
इस बीच स्‍पाइसजेट के बोर्ड ने 18 नवंबर को एयरलाइन की फाइनेंसियल स्थिति को मजबूत करने और ग्राउंडेड एयरक्राफ्ट को दोबारा ऑपरेशन में लाने के लिए 5500 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. हालांकि, अभी यह फंड एयरलाइन को हासिल नहीं हुआ है. ऐसे में स्‍पाइसजेट की रिकवरी इस बात पर निर्भर करेगी कि वह अपनी ऑपरेशनल दिक्कतों को कितनी जल्दी दूर करती है, फ्लाइट्स को सामान्य करती है और यात्रियों का भरोसा दोबारा जीत पाती है.

About the Author



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related