5 हजार साल पुरानी परंपरा और अभेद्य सुरक्षा, 26 थाने व 2500 कैमरों से हो रही श्रद्धालुओं की निगरानी

Date:


Last Updated:

Garh Ganga Mela 2026: गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके का रेतीला मैदान इस वक्त आस्था के महाकुंभ में तब्दील हो चुका है. महाभारत काल की ऐतिहासिक विरासत को संजोए कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले में लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है. तंबुओं की इस अस्थायी नगरी में जहां एक तरफ 5 हजार साल पुरानी धार्मिक मान्यताएं जीवंत हो रही हैं, वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर सुरक्षा के अभेद्य इंतजाम किए गए हैं. मेले की हर गतिविधि पर 2500 सीसीटीवी कैमरों और एटीएस के जवानों की पैनी नजर है.

Zoom

Garh Ganga Mela 2026: हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके में रेतीले मैदान पर गंगा कार्तिक मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. सैकड़ों एकड़ जगह में तंबू ही तंबू नजर आ रहे हैं. यह गंगा कार्तिक मेला महाभारत काल से गढ़मुक्तेश्वर के खादर इलाके में रेतीले मैदान पर लगता हुआ आ रहा है.

26 थाने, 2500 कैमरे और ATS की पैनी नजर
मेरठ जोन के एडीजी भानु भास्कर ने बताया है कि कार्तिक पूर्णिमा मेला पूरी तरह बस गया है. बड़ी संख्या में मेले में श्रद्धालु पहुंच चुके हैं. बड़ी संख्या में यहां पर पुलिस बल को तैनात किया गया है. मेले के अंदर 26 थाने और 5 पुलिस चौकियां बनाई गई हैं. मेले की निगरानी के लिए करीब ढाई हजार कैमरे लगाए गए हैं, जिनका एक कंट्रोल रूम बनाया गया है. कंट्रोल रूम के अंदर पुलिसकर्मी तैनात हैं.

कंट्रोल रूम के जरिए पूरे गंगा कार्तिक मेले पर पैनी नजर रखी जा रही है. हापुड़ जनपद सहित अमरोहा, गाजियाबाद और अन्य आसपास के जनपदों से समन्वय रखा गया है, ताकि किसी भी तरह से श्रद्धालुओं को परेशानी न हो. उत्तर प्रदेश के डीजीपी भी लगातार इस गंगा कार्तिक मेले पर नजर रख रहे हैं और यहां पर बड़ी संख्या में एटीएस के जवान भी तैनात हैं. हम सभी चुनौतियों के लिए तैयार हैं, मेले को सकुशल संपन्न कराया जाएगा.

महाभारत काल में भगवान कृष्ण ने किया था दीपदान
बताया जाता है करीब पिछले 5 हजार वर्षों से यह गंगा कार्तिक मेला यहां पर लगता है. पंडित विनोद शास्त्री ने बताया है कि यह गढ़ गंगा कार्तिक पूर्णिमा मेला महाभारत कालीन मेला है. जब कुरुक्षेत्र में कौरव और पांडवों का युद्ध हुआ था, युद्ध के दौरान जब भगवान कृष्ण के पूर्वज मारे गए थे, तो उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान कृष्ण ने खुद यहां पर आकर चतुर्दशी को दीपदान किया था. पहले भगवान कृष्ण ने पड़ाव डाला, तर्पण किया, फिर पिंडदान किया और उसके बाद भगवान यहां से प्रस्थान कर गए थे.

सीएम योगी के निरीक्षण के बाद घाटों पर पुख्ता इंतजाम
पिछली बार से इस बार इस मेले में बेहतर व्यवस्थाएं शासन के निर्देशन में हापुड़ जिला प्रशासन ने की हैं. वर्ष 2026 में यह मेला प्रारंभ होने से पहले ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी समीक्षा बैठक की थी. समीक्षा बैठक के दौरान गंगा कार्तिक मेला को भव्य बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए थे और उसके बाद खुद मुख्यमंत्री स्वयं हापुड़ में गढ़मुक्तेश्वर गंगा कार्तिक मेले पहुंचे, जहां पर स्थलीय निरीक्षण किया.

जिसके बाद हापुड़ पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए इस बार पुख्ता इंतजाम किए हैं. महिला श्रद्धालुओं का विशेष तौर पर ध्यान रखा गया है, चेंजिंग रूम अलग से बनाए गए हैं. गंगा में डूबने जैसी घटना न हो, उसके लिए सभी घाटों पर गोताखोर, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवान तैनात किए गए हैं, जिनकी घाटों पर पैनी नजर है.

About the Author

Rahul Goel

Rahul Goel is a senior journalist with over 15 years of experience in print and digital media. He currently serves as a Coordinator and Publisher at News18 Hindi, managing State and Local18 content operations a…

और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related