4.4 C
Munich

बहराइच में खास चॉकलेट डोसा I bahraich news

Must read


Last Updated:

बहराइच में मद्रास से आए लोगों द्वारा शुरू किया गया खास चॉकलेट डोसा इन दिनों लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है. राजा अन्ना मद्रासी रेस्टोरेंट में बनने वाला यह अनोखा डोसा बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी पसंद आ रहा है. नॉर्मल डोसे पर चॉकलेट की लेयर डालकर इसे कुरकुरा बनाया जाता है, जो खास स्वाद देता है. यहां 32 तरह के डोसे ₹70 से ₹200 तक उपलब्ध हैं, और ऑर्डर देने के 10–15 मिनट में गरमा-गरम डोसा तैयार हो जाता है.

बहराइच. आजकल बाजार में तरह-तरह के फास्ट फूड बिकने लगे हैं, लेकिन आज हम विशेष प्रकार से बने हुए डोसे की बात कर रहे हैं. जिसका नाम आपने शायद ही पहले कभी सुना हो, दरअसल यूपी के बहराइच जिले में मद्रास से आए हुए लोगों ने डोसे का काम शुरू किया है जिसमें इन्होंने खास तरीके का चॉकलेट डोसा बनाना शुरू किया है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. खासकर बच्चों को. बहराइच में राजा अन्ना मद्रासी डोसे के नाम से अपना रेस्टोरेंट चलाने वाली दुर्गा देवी इस खास चॉकलेट डोसे के बारे में बताती हैं, नॉर्मल डोसे की तरह ही इस चॉकलेट डोसे को भी बनाकर तैयार किया जाता है बस इसको तवे पर डोसे का मटेरियल डालने के बाद, इस पर चॉकलेट की लेयर चढ़ाई जाती है, जो बनने के बाद बिल्कुल कुरकुरा चॉकलेट जैसा स्वाद देता है जिसको बच्चे खूब पसंद करते हैं और अब बड़े और महिलाएं भी पसंद करने लगी है. इसे खाने के लिए आपको ऑर्डर देने पर बस 10 से 15 मिनट इंतजार करना होता है और आपके सामने हाजिर हो जाता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article