4.4 C
Munich

CSK vs DC Live Score, IPL 2026: आज मैदान पर उतरेंगे धोनी? दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहली जीत की तलाश में होगी सीएसके

Must read


CSK vs DC Live Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच है. यह मैच सीएसके के होम ग्राउंड चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. टॉस 7 बजे होगा. चेन्नई सुपर किंग्स आज सीजन की अपनी पहली जीत की तलाश में होगी. रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई ने अब तक खेले अपने तीनों मुकाबले गंवाए हैं. सीएसके को राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा. सीएसके अंकतालिका में सबसे नीचे है. दूसरी ओर, दिल्ली तीन में दो मैच जीतकर चौथे स्थान पर है. अक्षर पटेल की अगुआई वाली दिल्ली की टीम ने लखनऊ सुपरजायंट्स और मुंबई इंडियंस को हराकर सीजन की दमदार शुरुआत की, लेकिन गुजरात टाइटंस ने उसे तीसरे मैच में शिकस्त दे दी. अब दिल्ली की नजरें जीत की पटरी पर लौटने की होंगी.

CSK vs DC Live Score: दिल्ली कैपिटल्स की टीम

अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, आशुतोष शर्मा, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, त्रिपुराना विजय, डेविड मिलर, बेन डकेट, औकिब नबी डार, पथुम निसांका, लुंगी एनगिडी, पृथ्वी साव, काइल जैमीसन, अजय जादव मंडल, माधव तिवारी, टी नटराजन, साहिल पारख.

CSK vs DC Live Score: सीएसके की टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, खलील अहमद, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, श्रेयस गोपाल, अंशुल कम्बोज.

नमस्कार!

न्यूज 18 हिंदी क्रिकेट के इस लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. आईपीएल 2026 में आज डबल हेडर मुकाबले हैं. दिन का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल के बीच चेपॉक में शाम 7.30 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले पर सभी की नजरें हैं, क्योंकि 5 बार की चैंपियन सीएसके सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज ढूंढ रही है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article