5.9 C
Munich

महेंद्र सिंह धोनी की चोट हुई ठीक? क्या कोलकाता के खिलाफ आज का मैच खेलेंगे, जाने टीम मैनेजमेंट का अपडेट

Must read


होमखेलक्रिकेट

महेंद्र सिंह धोनी की चोट हुई ठीक? क्या कोलकाता के खिलाफ आज का मैच खेलेंगे

Last Updated:

सबके अंदर यही सवाल है कि क्या चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज का मैच खेलेंगे. सीएसके की मेडिकल टीम अपने स्टार खिलाड़ी को जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के मूड में नहीं है. ऐसे में यह तय हो गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले में धोनी मैदान पर नहीं उतरेंगे.

Zoom

महेंद्र सिंह धोनी की चोट हुई ठीक? क्या कोलकाता के खिलाफ आज का मैच खेलेंगे

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में लगातार तीन हार झेलने के बाद आखिरकार चेन्नई सुपर किंग्स के जीत का खाता खुला.  येलो आर्मी के फैंस को अब इंतजार अपने सुपर स्टार कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के मैदान पर उतरने का है. अगर आप उम्मीद कर रहे थे कि इस मंगलवार को चेपॉक में एमएस धोनी छक्के लगाते नजर आएंगे, तो सीएसके कैंप से आई ताजा अपडेट के लिए तैयार हो जाइए.

44 साल के इस दिग्गज खिलाड़ी को आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत से ही पिंडली की चोट परेशान कर रही है. उनकी गैरमौजूदगी से सीएसके टीम में लीडरशिप और फिनिशिंग की बड़ी कमी महसूस हो रही है. पांच बार की चैंपियन टीम इस बार प्वाइंट्स टेबल में नीचे जूझ रही है और विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी निभाने के लिए संजू सैमसन पर पूरी तरह निर्भर है, जिससे टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

एमएस धोनी की पहली झलक देख खुशी से झूमे फैंस.

क्या एमएस धोनी केकेआर के खिलाफ खेलेंगे?

चेन्नई सुपर किंग्स की मेडिकल टीम अपने स्टार खिलाड़ी को जल्दबाजी में मैदान पर उतारने के मूड में नहीं है. ऐसे में यह तय हो गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के लिए 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ होने वाले बड़े मुकाबले में धोनी मैदान पर नहीं उतरेंगे. जब 14 अप्रैल को बदली हुई केकेआर टीम एमए चिदंबरम स्टेडियम पहुंचेगी, तब धोनी डगआउट में ही रहेंगे और अपनी रिकवरी व हल्के नेट सेशन जारी रखेंगे.

एमएस धोनी 19 अप्रैल को खेल सकते हैं लेकिन येलो आर्मी के फैंस के लिए राहत की बात भी है. सीएसके मैनेजमेंट से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, धोनी 19 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खिलाफ बहुप्रतीक्षित मुकाबले में धमाकेदार वापसी कर सकते हैं. उम्मीद न करें कि वह पूरे 20 ओवर विकेट के पीछे रहेंगे. सीएसके मैनेजमेंट धोनी को इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतारने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. यह रोल उनके हाल के आईपीएल प्रदर्शन से भी मेल खाता है, जहां उन्होंने 5 से 10 गेंदों की छोटी लेकिन मैच का रुख बदल देने वाली पारियां खेली हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article