Last Updated:
गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद में तिलक वर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए ऐसा शानदार शतकीय पारी खेली जिसे फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे. मुश्किल में फंसी टीम के लिए उन्होंने शतक जमाया. इस सेंचुरी के बाद कप्तान हार्दिक पंड्या का सेलिब्रेशन वायरल हो गया. इसके पीछे की कहानी भी दिलचस्प है.
तिलक वर्मा के शतक पर हार्दिक पंड्या का सेलिब्रेशन हुआ वायरल
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में एक ऐसी पारी देखने को मिली जिसे टूर्नामेंट के इतिहास में हमेशा याद किया जाएगा. मुंबई इंडियंस का टॉप ऑर्डर गुजरात टाइटंस के खिलाफ बुरी तरह से ढह गया, ऐसे में जब सबको लग रहा था अब टीम सस्ते में सिमट जाएगी. तिलक वर्मा ने एक ऐसी गजब की शतकीय पारी खेली जिसने मैच का पूरा नक्शा बदल दिया. जैसे ही उनकी सेंचुरी पूरी हुई तो मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या का सेलिब्रेशन ऐसा था मानो उन्होंने शतक जमा दिया हो. ये जश्न इसलिए भी खास था क्योंकि इससे पहले बीच मैदान पर उन्होंने तिलक को डांट लगाकर काफी कुछ समझाया था.
तिलक वर्मा ने जब क्रीज पर कदम रखा तो मुंबई इंडियंस की हालत खराब थी. टीम ने छह ओवर में ही तीन विकेट गंवा दिए थे. तिलक ने शुरुआत में खुद को सेट होने का समय दिया. एक बार जब उन्होंने लय पकड़ी, तो अगले 23 गेंद में तो मैच की सूरत बदल दी. तिलक ने अपनी पहली 22 गेंद में सिर्फ 19 रन बनाए थे, लेकिन कप्तान हार्दिक पंड्या की pep talk ने 23 साल के इस खिलाड़ी में नया जोश भर दिया. उन्होंने गियर बदला और ब्रेक के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की पहली तीन गेंद पर 14 रन (6, 4, 4) ठोक दिए. जैसे ही तिलक ने कृष्णा की गेंद पर हमला बोला, हार्दिक पंड्या भी दूसरे छोर से जोश में जश्न मनाते नजर आए.
Tilak-ன் சரமாரி தாக்குதலுக்கு முன் Captain Pandya-வின் Motivational Talk!🥵💥


