5 C
Munich

यूपी में ताबड़तोड़ तबादले, 40 के बाद 24 और आईएएस इधर से उधर, अयोध्या समेत 10 जिलों के डीएम भी बदले

Must read


Last Updated:

UP IAS Transfer List: यूपी की योगी सरकार ने पिछले 24 घंटे में 64 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं, जिनमे कई जिलों के डीएम और सीडीओ शामिल हैं. रविवार को 40 अफसरों के तबादले के बाद सोमवार शाम 24 एयर अफसरों के ट्रांसफर किए गए, इनमें अयोध्या समेत 10 जिलों के डीएम शामिल हैं.

ख़बरें फटाफट

Zoom

यूपी में 24 आईएएस अफसरों के तबादले

लखनऊ. रविवार को 40 आईएएस अफसरों के तबादले के बाद योगी सरकार ने सोमवार को 24 अफसरों का भी ट्रांसफर कर दिया. इनमें 10 जिलों के जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. जिन 10 जिलों के डीएम बदले गए उनमें अयोध्या, अलीगढ़, एटा, बांदा, फर्रुखाबाद, हापुड़, अम्बेडकर नगर, सोनभद्र, गाजीपुर और बाराबंकी शामिल हैं.

बाराबंकी के डीएम रहे शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का नया जिलाधिकारी बनाया गया है. अविनाश कुमार को अलीगढ़ का डीएम बनाया गया. अरविंद सिंह को एटा का नया डीएम बनाया गया और अमित असेरी को बांदा का डीएम बनाया गया है. इसके अलावा गाजीपुर, अम्बेडकर नगर, सोनभद्र, हापुड़, फर्रुखाबाद और बाराबंकी समेत अन्य जिलों में भी नए डीएम नियुक्त किए गए हैं.

यह तबादला पिछले 24 घंटों में जारी दूसरे बड़े प्रशासनिक फेरबदल का हिस्सा है. इससे पहले रविवार देर रात करीब 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे. दोनों चरणों को मिलाकर कुल 64 आईएएस अफसरों को नई पोस्टिंग दी गई है और कई जिलों में डीएम और सीडीओ बदले गए हैं. सरकार का मानना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है. अयोध्या जैसे महत्वपूर्ण जिले में नए डीएम की नियुक्ति को खास तौर पर देखा जा रहा है, क्योंकि यहां धार्मिक और पर्यटन गतिविधियां तेजी से बढ़ रही हैं.

देखें पूरी लिस्ट

अविनाश कुमार को अलीगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया
अरविंद सिंह को एटा का डीएम बनाया गया
अमित आसेरी को बांदा का जिलाधिकारी बनाया गया
अंकुर लाठर को फर्रुखाबाद का जिलाधिकारी बनाया गया
कविता मीना को हापुड़ का जिलाधिकारी बनाया गया
यूपी ईशा प्रिया को अम्बेडकर नगर का डीएम बनाया गया
चर्चित गोड़ को सोनभद्र का जिलाधिकारी बनाया गया
डीएम अंबेडकरनगर अनुपम शुक्ला को जिलाधिकारी गाजीपुर बनाया गया
ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का जिलाधिकारी बनाया गया
अयोध्या डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को विशेष सचिव, मुख्यमंत्री, यूपी शासन बनाया गया
एटा डीएम प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य परियोजना निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक, मध्यान्ह भोजन अधिकरण बनाया गया
हापुड़ डीएम रहे अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद बनाया गया
अलीगढ़ डीएम संजीव रंजन को विशेष सचिव, कृषि विभाग
बांदा डीएम जे. रीभा को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग
अरुण कुमार को विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग
फर्रुखाबाद डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी को विशेष सचिव, लोक निर्माण विभाग
सोनभद्र डीएम बद्री नाथ सिंह को विशेष सचिव, उच्च शिक्षा विभाग
दीक्षा जैन को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण, कानपुर भेजा गया
डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार को उपाध्यक्ष, बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण
प्रणता ऐश्वर्या को उपाध्यक्ष, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण भेजा गया
उत्कर्ष त्रिवेदी को मुख्य विकास अधिकारी, शाहजहांपुर
अभिनव जेठ जैन को मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर नगर
दीक्षा जोशी को मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर की जिम्मेदारी दी गई है

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article