4.4 C
Munich

रात 1 बजे तक शराब पी, सुबह उठकर 21 चौके और 7 छक्के जड़ बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, नशे में खेली 175 रन की पारी

Must read


होमखेलक्रिकेट

रात 1 बजे तक शराब पी, सुबह उठकर 21 चौके और 7 छक्के जड़ बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

Last Updated:

Herschelle Gibbs slammed 175 against Australia : दक्षिण अफ्रीका के साल 2006 में हर्शल गिब्स ने जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 434 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार 175 रन की पारी खेली थी. इस इनिंग की खास बात यह थी कि एक रात पहले वो दोस्तों के साथ शराब पी रहे थे. अगले दिन उठकर हैंगओवर में ऐतिहासिक पारी खेल डाली.

Zoom

हर्शल गिब्स ने हैंग ओवर में खेली थी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 175 रन की यादगार पारी

नई दिल्ली. 12 मार्च 2006 की तारीख वनडे क्रिकेट इतिहास में बेहद खास है. इसकी अहमियत के पीछे हर्शल गिब्स का बड़ा योगदान है. दक्षिण अफ्रीका के इस बल्लेबाज ने उस दिन जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 434 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार 175 रन बनाए थे. हर्शल गिब्स का नाम क्रिकेट इतिहास के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में लिया जाता है. यूं तो उन्होंने कई शानदार पारी खेली लेकिन जब दक्षिण अफ्रीका वनडे इतिहास में 400 से ज्यादा रन का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज करने वाली पहली टीम बनी तो उसमें इस बैटर की पारी अहम थी.

यह पारी वैसे ही शानदार थी, लेकिन इसे खास बनाने वाली बात यह थी कि हर्शल गिब्स मैच से एक रात पहले पार्टी करने के बाद हैंगओवर में थे. अपनी आत्मकथा में गिब्स ने खुलासा किया कि वह एक दोस्त के साथ रात 1 बजे तक शराब पी रहे थे और जब बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्हें जबरदस्त हैंगओवर था. हालांकि, इसका असर उनकी बल्लेबाजी पर नहीं पड़ा और गिब्स ने 21 चौके और 7 छक्के लगाकर लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article