13.2 C
Munich

लखनऊ पहुंची सारा तेंदुलकर से ऐसा क्या पूछा गया कि शरमा गईं, वीडियो वायरल

Must read


होमखेलक्रिकेट

लखनऊ पहुंची सारा तेंदुलकर से ऐसा क्या पूछा गया कि शरमा गईं, वीडियो वायरल

Last Updated:

sara tendulkar viral video: सारा तेंदुलकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. दरअसल, सारा गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल मैच देखने लखनऊ पहुंची. एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया कि वह मुस्कुराते हुए शर्माती नजर आईं. उनका ये रिएक्शन वायरल हो गया.

Zoom

सारा तेंदुलकर का रिएक्शन हुआ वायरल.

नई दिल्ली. सारा तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा इस बार किसी पोस्ट की वजह से नहीं, बल्कि अपने एक रिएक्शन की वजह से इंटरनेट पर छाई हुई हैं. दरअसल, सारा तेंदुलकर 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच होने वाले आईपीएल 2026 के मैच के लिए लखनऊ पहुंच चुकी हैं. एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उनसे पूछ लिया, ‘गुजरात टाइटंस या लखनऊ सुपर जायंट्स, आप किसे सपोर्ट कर रही हैं.’ बस इस सवाल के जवाब में सारा का जो रिएक्शन आया, वो वायरल हो गया.

एयरपोर्ट से सारा तेंदुलकर अपनी भाभी सानिया चंडोक (अर्जन तेंदुलकर की पत्नी) के साथ जा रही थीं, तब पैपराजी ने उनसे ये सवाल पूछा. बार-बार सवाल पूछे जाने पर सारा ने कोई सीधा जवाब तो नहीं दिया. हालांकि, वह अपनी मुस्कराहट को नहीं रोक पाईं, इसके साथ-साथ थोड़ा ब्लश भी करने लगीं. बस उनका यही रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. फैंस सारा की इस चुप्पी का कनेक्शन उनके भाई अर्जुन तेंदुलकर से जोड़कर देख रहे हैं, जो इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम का हिस्सा हैं.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article