संसद में प्रियंका का ‘चाणक्य’ वाला तंज, फिर अमित शाह की हंसी ने लूट ली महफिल! देखें मजेदार वीडियो
संसद में आज महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक पर चर्चा हो रही है. लोकसभा में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के संबोधन के दौरान एक पल ऐसा आया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपनी हंसी नहीं रोक पाए. प्रियंका गांधी ने अपने भाषण में कहा कि सरकार चुनाव आयोग, न्यायपालिका और मीडिया जैसी संस्थाओं पर दबाव बना रही है. उन्होंने एक नए विधेयक का जिक्र करते हुए दावा किया कि इसके पारित होने से देश में लोकतंत्र खत्म हो जाएगा. उनका आरोप था कि सरकार जनता की आंखों में धूल झोंककर देश की अखंडता पर हमला कर रही है. भाषण के दौरान जब प्रियंका गांधी ने देखा कि गृहमंत्री अमित शाह मुस्कुरा रहे हैं, तो उन्होंने उन पर कटाक्ष किया. प्रियंका ने कहा, ‘हंस रहे हैं, गृहमंत्री जी हंस रहे हैं. चाणक्य आज अगर जिंदा होते तो वह भी आपकी राजनीतिक कुटिलता देखकर चौंक जाते.’ उनके इस अंदाज पर सदन में मौजूद अन्य सदस्य भी हंसने लगे. देखें वीडियो


