4.4 C
Munich

सीनियर टीम के लिए सूर्यवंशी की ‘स्कीम’ तैयार है, वैभव की जुबानी, उनके आगे के सफर की कहानी, क्या होगा उनका पहला पड़ाव?

Must read


नई दिल्ली. सिर्फ 15 साल का एक लड़का… लेकिन जब वह बात करता है, तो लगता नहीं कि वह अपने कदम जमाने की कोशिश कर रहा है बल्कि ऐसा महसूस होता है जैसे वह पहले से ही इस मंच का हिस्सा है और उसी आत्मविश्वास के साथ खेल रहा है. वैभव सूर्यवंशी का यह आत्मविश्वास अचानक नहीं आया, बल्कि पिछले कुछ महीनों में उनके प्रदर्शन ने इसे गढ़ा है. उन्होंने जहां-जहां खेला, वहां-वहां गेंदबाजों पर राज किया. महज 14 साल की उम्र में अंडर-19 स्तर पर दुनिया भर के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाईं और शतक ठोके फिर IPL में अपने पहले ही गेंद पर शार्दुल ठाकुर को छक्का जड़कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया इतना ही नहीं, उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाकर IPL इतिहास में सबसे तेज़ भारतीय शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया.

अब IPL 2026 उनके लिए किसी हाइलाइट रील से कम नहीं रहा है. राजस्थान रॉयल्स के इस ओपनर ने, संजू सैमसन की कमी महसूस नहीं होने दी और 6 पारियों में 246 रन ठोक डाले, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 250 के करीब पहुंच गया. एक बार क्रीज़ पर जमने के बाद गेंदबाजों के पास उन्हें रोकने का कोई तरीका नजर नहीं आता.

निडर सोच, आक्रामक अंदाज़

जब सूर्यवंशी अपनी बल्लेबाजी के बारे में बात करते हैं, तो उसमें ‘संभलकर खेलने’ जैसी कोई सोच नहीं होती. उनका फोकस सिर्फ और सिर्फ प्रभाव डालने पर है. मैं जितनी देर भी ग्राउंड पर हूं, अगर मैं डॉमिनेट करके खेलूं, तो मैच विपक्षी टीम के हाथ से छीन सकता हूं. यह बयान उनके माइंडसेट को पूरी तरह दर्शाता है. उम्र भले ही 15 साल हो, लेकिन चुनौतियों से भिड़ने का जज्बा और निडरता काबिल-ए-तारीफ है जो मैदान पर भी साफ दिखाई देती है

आंकड़े भी गवाही देते हैं

उनका खेल सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं है आंकड़े भी उतने ही दमदार हैं. दोनों अर्धशतक सिर्फ 15-15 गेंदों में आए और 200+ के लक्ष्य का पीछा करते हुए 26 गेंदों में 78 रन जसप्रीत बुमराह और जोश हेज़लवुड जैसे गेंदबाजों के खिलाफ भी बिना किसी डर के आक्रामक बल्लेबाजी उनकी सबसे बड़ी खासियत बन गई है. जितना बड़ा गेंदबाज, उतनी ही साफ उनकी मंशा यही उनकी खासियत बनती जा रही है.

टॉप गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन:

गेंदबाज               रन आउट          स्ट्राइक रेट
भुवनेश्वर कुमार          39                   205.26
नूर अहमद               38                   316.67
जोश हेज़लवुड          18                    450.00
जसप्रीत बुमराह         13                    260.00
राशिद खान              13                     130.00

टीम इंडिया की दहलीज पर, लेकिन नजर उससे भी आगे

IPL 2026 के बाद BCCI उन्हें तेज़ी से टीम इंडिया में शामिल करने की तैयारी में है. आयरलैंड दौरे पर होने वाली T20 सीरीज में उन्हें मौका मिल सकता है लेकिन सूर्यवंशी की नजर सिर्फ डेब्यू तक सीमित नहीं है. उन्होंने साफ कहा कि पापा ने कहा कि उनका आधा सपना पूरा हुआ है, आधा अभी बाकी है मुझे सीनियर इंडिया के लिए वर्ल्ड कप खेलना है. अभी मेरा पूरा फोकस इसी पर है कि सीनियर इंडिया के लिए जितना हो सके उतना योगदान करूं.

उम्र छोटी, लेकिन कहानी बड़ी

भारत आमतौर पर इतनी कम उम्र में खिलाड़ियों को जल्दबाजी में आगे नहीं बढ़ाता लेकिन वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी सिस्टम को सोचने पर मजबूर कर देते हैं. उनका प्रदर्शन सिर्फ एक 15 साल के खिलाड़ी के हिसाब से अच्छा नहीं है बल्कि वह हर स्तर पर ‘असाधारण’ है.यही कारण है कि अब सवाल यह नहीं है कि वह कब टीम इंडिया में आएंगे बल्कि यह है कि जब आएंगे, तो क्या-क्या बदल देंगे.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article