4 C
Munich

40 मिनट विकेटकीपिंग, एक घंटे तक बल्लेबाजी, 44 साल की उम्र में एमएस धोनी आईपीएल में वापसी के लिए बेकरार

Must read


होमखेलक्रिकेट

40 मिनट विकेटकीपिंग, 1 घंटे बल्लेबाजी, 44 साल के धोनी वापसी के लिए तैयार

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में महेंद्र सिंह धोनी वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रहे हैं. उन्होंने चोटिल होने की वजह से शुरुआती 6 मैच नहीं खेला था. 21 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में पूर्व कप्तान लगभग 40 मिनट तक विकेटकीपिंग करते नजर आए. इसके बाद उन्होंने नेट्स में लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की.

Zoom

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में वापसी करने के लिए तैयार

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के सुपर स्टार और विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में वापसी के लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं. 21 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में पूर्व कप्तान लगभग 40 मिनट तक विकेटकीपिंग करते नजर आए. इसके बाद उन्होंने नेट्स में लगभग एक घंटे तक बल्लेबाजी की. धोनी ने सरफराज खान और उर्विल पटेल की विकेटकीपिंग की. आयुष म्हात्रे के बाकी टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उर्विल को मौका मिल सकता है. यह देखना बाकी है कि सरफराज को बल्लेबाजी क्रम में प्रमोशन मिलता है या नहीं, यानी उन्हें नंबर 3 पर खेलने का मौका मिलता है.

धोनी सीएसके के छह मैचों से बाहर रहे हैं. फिलहाल टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर है और उनका नेट रन रेट भी निगेटिव है. उनका अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस से है, जिसने छह में से चार मैच गंवाए हैं. उनका एनआरआर बेहतर है. इसका कारण गुजरात टाइटंस के खिलाफ 99 रन की बड़ी जीत है. चार मैच में लगातार हार के बाद उनको जीत मिली है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article