Iran War: मध्य पूर्व में जारी जंग के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. मेजर गौरव आर्य ने बताया कि ईरान की नौसेना के एक अहम कमांडर अली रेजा तंगसीरी की हमले में मौत हो गई है. यह हमला बंदर अब्बास इलाके में हुआ, जो ईरान का एक बड़ा नौसैनिक और व्यापारिक केंद्र है. जानकारी के अनुसार यह हमला एक बड़े सैन्य ऑपरेशन का हिस्सा था. इसमें अहम ठिकानों को निशाना बनाया गया. तंगसीरी हार्मुज़ जैसे रणनीतिक इलाके की सुरक्षा में अहम भूमिका निभाते थे. यह ईरान के लिए बड़ा झटका है। टॉप लीडरशिप पर लगातार हमले हो रहे हैं। इससे कमांड और कंट्रोल पर असर पड़ सकता है. हालांकि यह भी माना जा रहा है कि इससे जंग तुरंत नहीं रुकेगी. ईरान नए कमांडर की नियुक्ति कर सकता है. लड़ाई जारी रहने के आसार हैं. इस बीच जंग का असर सिर्फ सैन्य मोर्चे तक सीमित नहीं है. तेल के दाम, वैश्विक अर्थव्यवस्था और साइबर वॉर जैसे मुद्दे भी तेजी से प्रभावित हो रहे हैं. कुल मिलाकर हालात बेहद जटिल हैं. जंग अब कई स्तरों पर लड़ी जा रही है और इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है.





