Last Updated:
मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान भरने को तैयार इंडिगो फ्लाइट में डेंजर लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप मच गया. यह टिश्यू पेपर फ्लाइट के टॉयलेट में मिला था जिसके बाद सुरक्षा एजेंसिंया अलर्ट हो गईं और पूरी फ्लाइट की जांच शुरू की. इतना ही नहीं मौके पर बम निरोधक दस्ता भी बुलवाया गया.
इंडिगो फ्लाइट में डेंजर लिखा टिश्यू पेपर मिलने से हड़कंप.
मुंबई एयरपोर्ट पर उस समय हड़कंप मच गया, जब इंडिगो की एक फ्लाइट के टॉयलेट में ‘डेंजर’ लिखा हुआ टिश्यू पेपर मिला. यह घटना उस समय सामने आई, जब इंडिगो की फ्लाइट संख्या 911 अगली उड़ान के लिए तैयार की जा रही थी. जैसे ही मौजूद स्टाफ को इसकी भनक लगी, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे मामले को गंभीरता से लिया गया.
एयरपोर्ट स्टाफ ने तुरंत इस संदिग्ध जानकारी की सूचना मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम और नजदीकी पुलिस स्टेशन को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाए. इसके साथ ही बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया गया, जिसने फ्लाइट और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की.
जांच के दौरान विमान के टॉयलेट और अन्य हिस्सों की बारीकी से तलाशी ली गई लेकिन, किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई. जांच पूरी होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली और इसे एक शरारती तत्व की हरकत माना जा रहा है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस तरह की घटनाओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता, क्योंकि इससे यात्रियों और एयरपोर्ट की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है, इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.
मुंबई पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टिश्यू पेपर पर ‘डेंजर’ किसने और क्यों लिखा. इसके लिए एयरपोर्ट पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके.
फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और एयरपोर्ट पर सभी सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.
About the Author

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …और पढ़ें





