VIDEO: अगर आप के और वायनाड की सांसद के बीच डीबेट हो, तो आप ही जीतेंगी… PM मोदी ने किससे कही ये बात?
VIDEO: अगर आप के और वायनाड की सांसद के बीच डीबेट हो, तो आप ही जीतेंगी… PM मोदी ने किससे कही ये बात?
PM Modi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के बीजेपी कार्यकर्ता विनीता केके से बात की. मोदी ने भरोसा दिया कि बीजेपी और एनडीए को वोट देने से बदलाव आएगा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्टों को देश ने 75 साल दिए, अब बीजेपी को 5 साल देकर देखिए. प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनता का विश्वास जीतने का निर्देश भी दिया. उन्होंने मीडिया से कहा कि विनीता जी और सांसद का आमने-सामने भाषण कराएं, ताकि जनता को पता चले कि काम में कौन बेहतर है. अगर विनीता जी और वायनाड की सांसद के बीच कोई सार्वजनिक बहस होगी, तो विनीता जी जरूर जीतेंगी.





