School Change after 10th: 10वीं के बाद बदल रहे हैं स्कूल? एडमिशन से पहले चेक कर लें जरूरी चेकलिस्ट

Date:


नई दिल्ली (School Change after 10th). 10वीं बोर्ड रिजल्ट केवल मार्कशीट नहीं, बल्कि स्टूडेंट लाइफ का वह ‘गेटवे’ है, जहां से करियर की दिशा पूरी तरह बदल जाती है. बेहतर स्ट्रीम की तलाश, बड़े शहरों की कोचिंग सुविधाओं का लालच या परिवार के ट्रांसफर के कारण पुराना स्कूल छोड़ने का फैसला लिया जाता है. यह बदलाव प्रशासनिक रूप से काफी चैलेंजिंग हो जाता है. नए स्कूल की दहलीज पर कदम रखने का मतलब सिर्फ नई यूनिफॉर्म पहनना नहीं है, बल्कि कॉम्प्लेक्स प्रक्रिया से गुजरना है.

स्कूल बदलने की आपाधापी में असली पेच ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC), माइग्रेशन और काउंटर-सिग्नेचर आदि में फंसता है. डिजिटल दौर में भी कई स्कूल पुराने रिकॉर्ड और फिजिकल वेरिफिकेशन को प्राथमिकता देते हैं. अगर आप एक राज्य से दूसरे राज्य या एक बोर्ड से दूसरे बोर्ड (जैसे स्टेट बोर्ड से सीबीएसई) में शिफ्ट होते हैं तो नियमों की पेचीदगी और बढ़ जाती है. सही समय पर पुराने स्कूल से ‘No Dues’ सर्टिफिकेट लेना और माइग्रेशन के लिए आवेदन करना एडमिशन प्रक्रिया को स्ट्रेस फ्री बना सकता है.

10वीं के बाद स्कूल बदलने की पूरी प्रक्रिया और जरूरी डॉक्यूमेंट्स

10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद 11वीं में नए स्कूल में एडमिशन लेना बिल्कुल सामान्य बात है. देशभर में स्टूडेंट्स ऐसा करते हैं. अगर आपको 10वीं के बाद स्कूल बदलने की पूरी प्रक्रिया पता हो, जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट आपके पास हो तो यह काम थोड़ा आसान हो सकता है.

स्कूल बदलने का सही समय क्या है?

10वीं बोर्ड रिजल्ट आने से पहले ही आपको उन स्कूलों की लिस्ट बना लेनी चाहिए, जहां आप 11वीं में एडमिशन लेना चाहते हैं. 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2026 आने के तुरंत बाद ‘ट्रांसफर सर्टिफिकेट’ (TC) के लिए आवेदन करना सबसे पहला कदम होता है.

जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट

नए स्कूल में एडमिशन के लिए आपको नीचे बताए गए ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स और उनकी फोटोकॉपी की जरूरत होगी:

  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) या लीविंग सर्टिफिकेट (LC): यह सबसे जरूरी है. इसके बिना कोई भी स्कूल आपको रेगुलर स्टूडेंट के रूप में एडमिशन नहीं देगा.
  • 10वीं की मार्कशीट: बोर्ड की तरफ से जारी ओरिजिनल मार्कशीट (या डिजिलॉकर वाली प्रोविजनल कॉपी).
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट: अगर आप बोर्ड बदल रहे हैं (जैसे स्टेट बोर्ड या आईसीएसई से स्टेट बोर्ड) तो इसकी जरूरत पड़ती है.
  • चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate): यह पुराने स्कूल की तरफ से जारी किया जाता है.
  • पासपोर्ट साइज फोटो: कम से कम 5-10 नई तस्वीरें.
  • आधार कार्ड: छात्र और माता-पिता यानी तीनों का.
  • निवास प्रमाण पत्र: बिजली बिल, रेंट एग्रीमेंट या राशन कार्ड.
  • जाति प्रमाण पत्र: अगर आप आरक्षण या स्कॉलरशिप का फायदा उठाना चाहते हैं.

ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC) कैसे मिलेगा?

पुराने स्कूल के प्रिंसिपल के नाम एक प्रार्थना पत्र (Application) लिखें. इसमें अपना रोल नंबर, कक्षा और स्कूल छोड़ने का स्पष्ट कारण लिखें. सुनिश्चित करें कि आपने स्कूल की सभी फीस जमा कर दी है और लाइब्रेरी या लैब का कोई सामान बकाया नहीं है (No Dues). हो सकता है कि कंप्यूटर लैब, आईटी, लाइब्रेरी या क्लब आदि से नो ड्यूज सर्टिफिकेट भी लेना पड़े. इसके बाद ही स्कूल TC जारी करेगा.

काउंटर सिग्नेचर (Counter Signature) क्या है?

अगर आप एक राज्य से दूसरे राज्य में जा रहे हैं तो आपकी TC पर उस क्षेत्र के शिक्षा अधिकारी (DIOS या BEO) के हस्ताक्षर होने जरूरी हैं. इसे ‘काउंटर साइन’ कहते हैं. इसके बिना दूसरे राज्य के स्कूल एडमिशन देने में आनाकानी कर सकते हैं.

एडमिशन की प्रक्रिया क्या है?

हर स्कूल की एडमिशन प्रक्रिया अलग होती है. कहीं पर भी अप्लाई करते समय उस स्कूल की वेबसाइट पर एडमिशन से जुड़ी हर डिटेल अच्छी तरह से चेक कर लें:

  • एंट्रेंस टेस्ट: कई प्रतिष्ठित स्कूल 11वीं में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा लेते हैं.
  • स्ट्रीम सिलेक्शन: आपके 10वीं के अंकों के आधार पर विषय आवंटित किए जाएंगे.
  • फॉर्म जमा करना: सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ नए स्कूल का प्रोस्पेक्टस फॉर्म भरें.
  • फीस भुगतान: एडमिशन कन्फर्म होने के बाद नियत समय में फीस जमा करें.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related