Kerala Assembly Elections 2026 | Kerala Congress leader TN Prathapan | Congress leader strikes deal with BJP | Suresh Gopi serious allegations against

Date:


होमताजा खबरदेश

कांग्रेस के किस नेता ने 8 करोड़ लेकर बीजेपी से की डील! राहुल के करीबी पर आरोप

Last Updated:

Kerala Assembly Elections 2026: केरल विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में आंतरिक कलह सामने आई है. त्रिशूर में कांग्रेस नेता पीके फिरोज ने यूडीएफ उम्मीदवार टीएन प्रतापन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. फिरोज का दावा है कि प्रतापन ने पिछले लोकसभा चुनाव में सुरेश गोपी को जिताने के लिए बीजेपी से करीब 8 करोड़ रुपये लेकर काम किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रतापन कांग्रेस में रहते हुए बीजेपी के लिए काम कर रहे थे और वोट प्रभावित करने की साजिश में शामिल थे. फिरोज के मुताबिक, मुस्लिम और क्रिश्चियन वोटरों को प्रभावित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया गया और इस मामले से जुड़े दस्तावेज भी मौजूद हैं.

Zoom

यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) उम्मीदवार टीएन प्रतापन पर गंभीर आरोप.

तिरुवनंतपुरम: केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस खेमे के नेता आपस में भिड़ने लगे हैं. त्रिशूर में सियासी घमासान के बीच कांग्रेस के भीतर ही बड़े आरोप सामने आए हैं. नट्टिका कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के उपाध्यक्ष पीके फिरोज ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) उम्मीदवार टीएन प्रतापन पर गंभीर आरोप लगाए हैं.

8 करोड़ लेकर बीजेपी के लिए काम करने का आरोप

फिरोज का दावा है कि पिछले लोकसभा चुनाव में त्रिशूर सीट से सुरेश गोपी को जिताने के लिए प्रतापन ने बीजेपी के साथ करोड़ों रुपये की डील की थी. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतापन ने करीब 8 करोड़ रुपये लेकर नट्टिका और मनालूर क्षेत्रों में वोट प्रभावित किए और भाजपा के पक्ष में काम किया.

राहुल गांधी के भरोसेमंद नेता माने जाते रहे हैं टीएमन प्रतापन

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएन प्रतापन कांग्रेस में रहते हुए पूरी तरह से बीजेपी के लिए काम करते रहे. प्रतापन के बारे में माना जाता है कि एक वक्त पर राहुल गांधी उनपर काफी ज्यादा भरोसा करते रहे हैं. वह राष्ट्रीय मछुआरा कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं.

एलडीएफ की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए फिरोज ने कहा कि बीजेपी के साथ मिलकर किट वितरण जैसी योजनाएं पहले से तैयार की गई थीं, जिनका मकसद मुस्लिम और क्रिश्चियन वोटरों को प्रभावित करना था.

फिरोज ने यह भी आरोप लगाया कि प्रतापन दोहरी भूमिका निभा रहे थे. एक तरफ कांग्रेस के नेता और दूसरी तरफ बीजेपी के साथ समझौता कर रहे थे. उन्होंने दावा किया कि इस पूरे मामले से जुड़े दस्तावेज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पास मौजूद हैं.

About the Author

authorimg

Abhishek Kumar

अभिषेक कुमार News18 की डिजिटल टीम में बतौर एसोसिएट एड‍िटर काम कर रहे हैं. वे यहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तसीगढ़, उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम समेत तमाम समसामयिक मुद्दों पर लिखते …और पढ़ें



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related