छठ के संध्या अर्घ्य पर सूर्य बदलेंगे चाल, वृषभ, मिथुन सहित इन 7 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और धन में बन रहे तरक्की के योग

Date:


Last Updated:

Chhath Surya Gochar 2026: छठ महापर्व के संध्या अर्घ्य के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, 16 नवंबर 2026 को शाम 7:48 बजे सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. इस गोचर का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग हो सकता है. ज्योतिषाचार्य पंडित धनंजय पांडेय के मुताबिक, इस राशि परिवर्तन से 7 राशियों के जातकों के लिए सकारात्मक समय रह सकता है. किसी को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है, तो किसी के कारोबार में मुनाफे और धन बचत के योग बनेंगे. आइए जानते हैं किन 7 राशियों के लिए सूर्य का यह गोचर शुभ माना जा रहा है.

1. वृषभ राशि सूर्य का गोचर छठ की संध्या अर्घ्य के दिन सूर्य देव राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं इससे वृषभ राशि वालों के करियर के लिए सकारात्मक रह सकता है. नौकरीपेशा लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. काम के सिलसिले में लंबी यात्रा नए अवसर दे सकती है. कारोबार में नई योजनाएं और साझेदारियां फायदेमंद साबित हो सकती हैं. आय बढ़ने के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. जीवनसाथी के साथ तालमेल बेहतर रहेगा. (Image-AI generated)

2. मिथुन राशि मिथुन राशि वालों को मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है. नौकरी में आपके काम की तारीफ होगी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है. कारोबार में प्रतिस्पर्धियों से आगे निकलने का मौका मिलेगा. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और बचत करने में भी सफलता मिल सकती है. पारिवारिक जीवन में सहयोग और आपसी समझ बढ़ेगी. (Image-AI generated)

3. कर्क राशि छठ के दिन सूरज के गोचर से कर्क राशि के जातकों के करियर और कारोबार में अच्छे अवसर ला सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों से संबंध बेहतर होंगे और आपके काम की सराहना हो सकती है. व्यापार में मुनाफा बढ़ने के योग हैं. आय के स्रोत मजबूत होंगे और निवेश से लाभ मिलने की संभावना है. परिवार के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भी तालमेल बना रहेगा. (Image-AI generated)

Add News18 as
Preferred Source on Google

4. सिंह राशि सिंह राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का अच्छा नतीजा मिल सकता है. वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे. सरकारी और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रह सकता है. पारिवारिक कारोबार में तरक्की और मुनाफे के योग हैं. आय में बढ़ोतरी हो सकती है. परिवार की जरूरतों पर खर्च बढ़ने के बावजूद बचत के मौके मिल सकते हैं. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. (Image-AI generated)

5. वृश्चिक राशि सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में ही होने जा रहा है. ऐसे में इस राशि के जातकों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है. नौकरी में प्रमोशन, सम्मान या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं. कारोबार के विस्तार के लिए अच्छे मौके मिल सकते हैं. फैमिली बिजनेस में भी तरक्की संभव है. धन कमाने के नए रास्ते खुल सकते हैं और बचत करने में सफलता मिल सकती है. परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. (Image-AI generated)

6. मकर राशि छठ पर मकर राशि वालों के लिए यह गोचर करियर में तरक्की के संकेत दे रहा है. नौकरी में प्रमोशन और मान-सम्मान बढ़ सकता है. कारोबारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. पुराने निवेश, पैतृक संपत्ति या रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा और सामाजिक दायरा बढ़ेगा. जीवनसाथी के साथ भी अच्छा तालमेल बना रहेगा. (Image-AI generated)

7. कुंभ राशि कुंभ राशि के जातकों का काम में फोकस बढ़ सकता है. मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर अच्छे नतीजे मिलेंगे. नौकरी में प्रमोशन या ऊंचे पद पर पहुंचने के अवसर मिल सकते हैं. पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों को मुनाफा हो सकता है. आर्थिक स्थिति अच्छी रहने और धन बचाने के योग हैं. परिवार और जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे. (Image-AI generated)



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related