रोनित रॉय ने पत्नी नीलम के बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर किया रोमांटिक वीडियो, लिखा- ‘हर जन्म में तुम मेरी ही रहो’

Date:


नई दिल्ली:  टीवी और बॉलीवुड एक्टर रोनित रॉय ने अपनी पत्नी नीलम बोस रॉय को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. इस मौके पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दोनों की शादीशुदा जिंदगी की कई खूबसूरत यादें देखने को मिलीं.

वीडियो के साथ रोनित ने पत्नी के लिए एक लंबा और इमोशनल मैसेज भी लिखा. उन्होंने नीलम को जिंदगी भर साथ देने, प्यार करने और अनगिनत यादें देने के लिए धन्यवाद कहा.

नीलम के साथ पुरानी यादों में खोए रोनित रॉय

रोनित रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें उनकी और नीलम की साथ बिताए पलों की कई तस्वीरें शामिल हैं. वीडियो में दोनों कभी एक-दूसरे के करीब खड़े होकर कैमरे की तरफ मुस्कुराते नजर आते हैं, तो कभी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते दिखते हैं. एक तस्वीर में नीलम सफेद ड्रेस पहने हुए हैं और रोनित पियानो पर बैठे दिखाई दे रहे हैं. वहीं, एक दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आते हैं. वीडियो में कपल की ट्रिप और साथ बिताए खास पलों की झलकियां भी दिखाई गई हैं. इन तस्वीरों से साफ है कि दोनों ने साथ मिलकर कई खूबसूरत यादें बनाई हैं.

रोनित ने पत्नी के लिए लिखा खास मैसेज

इस वीडियो के साथ रोनित ने नीलम के लिए एक खास नोट भी लिखा. उन्होंने कहा कि वह पूरी जिंदगी उनके साथ रहने और हर मुश्किल में उनका साथ देने के लिए नीलम के शुक्रगुजार हैं. एक्टर ने अपने मैसेज में लिखा, “पूरी जिंदगी के लिए धन्यवाद. एक ऐसी जिंदगी के लिए, जिसमें तुमने हमेशा मेरा साथ दिया और सच्चा प्यार किया. खूबसूरत यादों से भरी जिंदगी के लिए धन्यवाद. इस जन्म में मेरी होने के लिए धन्यवाद और मैं चाहता हूं कि हर जन्म में तुम मेरी ही रहो.” रोनित ने आगे लिखा कि जब से वे दोनों मिले हैं, यह पहला जन्मदिन है, जब वे साथ नहीं हैं. हालांकि, उन्हें इस बात की खुशी है कि नीलम उनके बच्चों के साथ हैं. उन्होंने अपने मैसेज के आखिर में लिखा, “हैप्पी बर्थडे, माय लव.” रोनित के इस पोस्ट पर फैंस भी प्यार जता रहे हैं.

2003 में की थी नीलम से शादी

रोनित रॉय और नीलम बोस रॉय की लव स्टोरी काफी पुरानी है. दोनों ने 25 दिसंबर 2003 को शादी की थी. शादी से पहले उन्होंने करीब तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. नीलम एक अभिनेत्री और मॉडल रह चुकी हैं. शादी के बाद दोनों ने अपनी फैमिली लाइफ को आगे बढ़ाया. इस कपल के दो बच्चे हैं. उनकी बेटी आडोर का जन्म साल 2005 में हुआ था, जबकि बेटे अगस्त्य का जन्म 2007 में हुआ. साल 2023 में रोनित और नीलम ने गोवा में अपनी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की थी. इस खास मौके पर उनके बच्चे और करीबी परिजन भी मौजूद थे.

रोनित की दूसरी पत्नी हैं नीलम

बता दें कि नीलम बोस रॉय, रोनित की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले एक्टर ने जोहाना मुमताज खान से शादी की थी. हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका और दोनों का तलाक हो गया. इस शादी से रोनित की एक बेटी ओना भी हैं.

अब नीलम के जन्मदिन पर रोनित का यह पोस्ट एक बार फिर दोनों के रिश्ते और उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग को चर्चा में ले आया है. एक्टर के शब्दों में पत्नी के लिए प्यार और उनके साथ बिताए सालों की अहमियत साफ नजर आती है.



Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related